
Imran Khan Ex-Wife Avantika Malik: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों विवादों में हैं। मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया है। इसके साथ ही इमरान की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है। खासकर उनकी एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि अवंतिका मलिक अब क्या करती हैं और इमरान से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी कैसी है? आइए जानते हैं कौन हैं अवंतिका मलिक...
इमरान खान 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इमरान, उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और उनके कजिन जायन खान को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। इसके बाद विदेशी नागरिकता (FRRO) उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।
अवंतिका मलिक, वंदना मलिक की बेटी हैं और उनका परिवार मीडिया और बिजनेस जगत से जुड़ा रहा है। इमरान और अवंतिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दोनों ने तब एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, जब उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। सालों तक चले इस अफेयर के बाद, 10 जनवरी 2011 में दोनों ने आमिर खान के घर पर बेहद प्राइवेट तरीके से शादी कर ली थी। साल 2014 में उनकी एक प्यारी सी बेटी हुई, जिसका नाम 'इमारा' है। सबकुछ परफेक्ट लग रहा था, लेकिन शादी के 8 साल बाद 2019 में अचानक दोनों ने अलग होने (Separation) का फैसला कर लिया, जिससे पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई।
फरवरी 2026 में इमरान ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते और मानसिक सेहत को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मानसिक सेहत से जुड़ी परेशानियां शादी खत्म होने के बाद शुरू नहीं हुई थीं। उनके मुताबिक, शादी के आखिरी सालों में ही वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अलग रहने का फैसला लिया। इमरान ने यह भी कहा कि रिश्ते से अलग होने का फैसला उनकी निजी जिंदगी में एक अहम मोड़ बना। इससे उन्हें खुद पर ध्यान देने और बेहतर महसूस करने की दिशा में काम करने का मौका मिला। उन्होंने अवंतिका को अपने रिश्ते के टूटने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया। वहीं, दूसरी तरफ अवंतिका ने भी 2024 में एक पॉडकास्ट में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया, 'जब हम अलग हुए, तो मुझे लगा जैसे मेरे परिवार में किसी की मौत हो गई हो। मैं बहुत रोई थी। मुझे सबसे ज्यादा डर इस बात का लग रहा था कि मैं उस वक्त कोई काम नहीं करती थी और मेरे पास कमाई का कोई जरिया नहीं था। मुझे लगता था कि मैं इमरान के बिना एक दिन भी नहीं जी पाऊंगी।'
तलाक के बाद अवंतिका ने खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। अवंतिका अब एक ट्रेंड मिक्सोलॉजिस्ट (Mixologist) यानी प्रीमियम बारटेंडर और एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं। वह बड़े-बड़े होटल्स और इवेंट्स में ड्रिंक्स और कॉकटेल डिजाइन करने का प्रोफेशनल काम करती हैं। अवंतिका अब चकाचौंध से दूर मुंबई और गोवा के प्रीमियम वेन्यूज पर अपना बिजनेस संभालती हैं।
बेटी इमारा की परवरिश कैसे करते हैं इमरान और अवंतिका?
इमरान और अवंतिका के अलग होने के बाद बेटी इमारा मलिक खान की परवरिश को लेकर इमरान कई बार बात कर चुके हैं। फरवरी 2026 में इमरान ने बताया था कि बेटी के साथ समय बिताना और उसकी देखभाल करना उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने स्कूल छोड़ने-लाने और उसके लिए टिफिन तैयार करने जैसे रोजमर्रा के कामों का भी जिक्र किया था। मई 2026 में उन्होंने पैरेंटिंग को सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक खास अनुभव बताया था। उनके मुताबिक, बच्चे की परवरिश करना उनके लिए खुशी और जुड़ाव से भरा अनुभव है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।