
ICC Men’s T20 World Cup में रविवार को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। कोलम्बो में खेले गए इस मैच में टॉस पाकिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और फिर 18 ओवर में 118 रन पर पाकिस्तान की पूरी टीम को समेट दिया। भारत की 61 रन से धमाकेदार जीत का जश्न पूरे देश में चल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस भारत विजय पर इंडियन टीम को चीयर किया है। पढ़िए किसने सोशल मीडिया पर क्या लिखा...
अजय देवगन ने टीम इंडिया को चीयर करते हुए X पर लिखा, "इस शानदार टीम ने जीत को केकवॉक जैसा बना दिया। क्या खेला है।"
अनुपम खेर ने भारत-पाकिस्तान मैच के अंतिम पलों की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, "हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ।"
अनिल कपूर ने टीम इंडिया की जीत के पलों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "And that’s how it’s done🇮🇳.
Super proud."
विवेक ओबेरॉय ने X पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए लिखा, "ये मौक़ा भी....गया। ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए और जसप्रीत बुम्राह ने शुरू में ही जबरदस्त विकेट झटके। पूरे मैच में मेरी ही चीख-पुकार मेरे कानों में गूंज रही थी। हमारे ब्लू खिलाड़ी ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।"
अर्जुन रामपाल ने मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए इनके कैप्शन में लिखा है, "गर्दा उड़ा दिया। सुपर 8 में एंट्री के लिए क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है। ब्लू जर्सी वाले खिलाड़ियों को बधाई। वी लव यू...ईशान किशन के लिए स्पेशल शाउट आउट। हर हर महादेव। हैप्पी महाशिवरात्रि।"
सिद्धांत चतुर्वेदी, परेश रावल, कुणाल कोहली और आयुष्मान खुराना समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी। टी-20 वर्ल्डकप में भारत का अगला मैच 18 फ़रवरी को नीदरलैंड के साथ होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।