Jana Nayagan Release Update: विजय की आखिरी फिल्म पर ब्रेक! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

Published : Feb 15, 2026, 01:56 PM IST
Jana Nayagan release date postponed

सार

Jana Nayagan release controversy: थलापति विजय की फिल्म ‘Jana Nayagan’ को CBFC सर्टिफिकेट में देरी के कारण 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं किया जाएगा। रिवाइजिंग कमेटी में मामला जाने के बाद प्रक्रिया अटकी हुई है। कनाडा में एडवांस बुकिंग का रिफंड शुरू।

Jana Nayagan CBFC certificate problem latest update : तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'जन नायगन' एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सेंसर सर्टिफिकेट में देरी और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते फिल्म अब 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं हो पाएगी। पहले 20 फरवरी को रिलीज की अटकलें थीं, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि नई तारीख की घोषणा तक एडवांस बुकिंग के पैसे रिफंड किए जाएंगे। यह फिल्म विजय की कथित आखिरी मूवी मानी जा रही है, जिससे उनके फैंस बेहद उम्मीदें लगाए बैठे हैं।

'जन नायगन' का CBFC सर्टिफिकेट विवाद और कानूनी पेच

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म को 18 दिसंबर 2025 को Central Board of Film Certification (CBFC) में सबमिट किया गया था। एग्जामिनिंग कमेटी ने कुछ मामूली कट्स सुझाए, जिन्हें मेकर्स ने तुरंत लागू कर दिया। 22 दिसंबर को एक्शन और कुछ संवेदनशील सीन्स की वजह से फिल्म को UA सर्टिफिकेट की सिफारिश मिली। इसके बावजूद 5 जनवरी को शिकायत के बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया। इसके चलते प्रोड्यूसर्स KVN Productions ने 6 जनवरी को मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया।

रिलीज डेट टली, कनाडा में रिफंड प्रक्रिया शुरू

'Jana Nayagan' पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं होगी। कनाडा में साउथ इंडियन फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर्स York Cinemas ने आधिकारिक तौर पर एडवांस टिकट बुकिंग के रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि नई रिलीज डेट तय होते ही मेंबर्स को प्रायोरिटी बुकिंग दी जाएगी।

'जन नायगन' की स्टारकास्ट और चुनावी टाइमलाइन का असर

एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायगन' में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और प्रियामणि जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिपोर्ट्स का मानना है कि अप्रैल–मई में संभावित तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज रणनीति पर भी असर पड़ सकता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri : भगवान शिव बनने वाले 5 सबसे महंगे एक्टर, एक ने हर दिन कमाए 2 करोड़ से ज्यादा
O Romeo छोड़ो, इस फिल्म ने दूसरे दिन लगाई बड़ी छलांग, पहले दिन के मुकाबले की 133% ज्यादा कमाई