
Apple ने बीते दिनों iPhone 18 सीरीज लॉन्च की थी, जिसके बाद हर किसी को डिलीवरी का इंतजार था। भारत में 18 सितंबर से आईफोन की न्यू सीरीज ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद जैसे मेट्रो पॉलिटन शहरों में Apple Stores के साथ लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। एक तरफ आम लोगों के बीच आईफोन 18 का क्रेज दिख रहा है तो दूसरी ओर बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं है। लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां बॉलीवुड स्टार्स आईफोन 18 प्रो फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
बीते दिनों एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए नए iPhone 18 Pro Max की झलक दिखाई थी। उन्होंने इसे बरगंडी शेड में खरीदा। देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई।
जेलेनिया की राह पर उनके पति रितेश देशमुख भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने की तस्वीर शेयर की । हालांकि, उन्होंने बरगंडी से हटकर ग्लेशियर ब्लू कलर चुना।
रितेश, जेनेलिया के अलावा एक्ट्रेस नेहा धूपिया और टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने भी iPhone 18 Pro Max Burgundy Color खरीदने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ऐसे में आईफोन का नया कलर यूजर्स के बीच उत्सुकता का विषय बन गया है।
इससे इतर, पूर्व एक्ट्रेस और हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने भी बरगंडी रंग का आईफोन खरीदा है।
बता दें कि 9 सितंबर को कैलीफोर्निया में आयोजित आईफोन 18 के लॉन्च इवेंट में तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों पहुंचे थे। दोनों ने Apple Event से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की थीं।
बता दें कि आज से भारत स्थित एप्पल स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। सुबह से ही एपल स्टोर्स पर ग्राहकों की भीड़ जमा है।
भारतीय बाजार में iPhone 18 Pro 256GB Storage की शुरुआती कीमत 1,64,900 रु. रखी गई है।
वहीं, iPhone Pro Max के बेस वेरिएंट को 1,79,900 रु. के प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।