नई मां की बॉडी पर कमेंट करने वालों को TV की पार्वती की फटकार, लिखा खास मैसेज

Published : Sep 18, 2026, 12:04 PM IST
sonarika bhadoria

सार

Sonarika Bhadoria Postpartum Message: टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया ने नई मांओं की बॉडी शेमिंग पर लोगों को नसीहत दी और कहा कि उन्हें कमेंट नहीं, प्यार और सुकून से ठीक होने का समय चाहिए।

टीवी की पॉपुलर पार्वती सोनारिका भदौरिया अपनी बातों को बेबाकी से रखती हैं। कुछ साल पहले ही एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस ने उन लोगों को लताड़ लगाई है, जो अक्सर नई मां शरीर में आए बदलावों का मजाक उड़ाते हैं। पोस्टपार्टम मदर्स को लेकर एक्ट्रेस ने खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उनका कहना है कि इस समय मां को आलोचना नहीं, बल्कि प्यार, सम्मान और समझ की जरूरत होती है।

‘वह पहले ही खुद का बहुत कुछ दे चुकी है’

सोनारिका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि खासकर पोस्टपार्टम मदर्स के प्रति लोगों को ज्यादा दयालु होना चाहिए। एक मां ने इस दुनिया में एक जिंदगी लाने के लिए खुद का बहुत कुछ दिया है। ऐसे में उसके शरीर को लेकर कमेंट करने की बजाय उसे संभलने और अपनी रफ्तार से ठीक होने का समय देना चाहिए। एक्ट्रेस ने लोगों को याद दिलाया कि हर बात कहना जरूरी नहीं है। अगर किसी के शरीर या लुक को लेकर कुछ अच्छा नहीं कहना है, तो चुप रहना भी एक विकल्प है। उन्होंने कहा कि किसी की कही हुई बात दूसरे व्यक्ति के लिए ऐसा घाव न बन सकती है, जिसे उसे लंबे समय तक अपने साथ लेकर चलना पड़ता है।

‘आप मां हैं, आप ताकतवर हैं’

सोनारिका ने अपनी पोस्ट में सभी मांओं को भी खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद महिला को अपने शरीर को लेकर शर्मिंदा होने या माफी मांगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मांओं को याद दिलाया कि वे शक्तिशाली और सम्मान की हकदार हैं। एक्ट्रेस ने महिलाओं को खुद से प्यार करने और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी जगह लेने की बात कही।

और पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' ने 14वें दिन किया धमाल, आमिर की मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड, नजर अब शाहरुख और अजय पर

शरीर पर कमेंट करने से पहले सोचें

सोनारिका की यह बात सिर्फ नई मांओं के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक जरूरी याद दिलाती है। बच्चे के जन्म के बाद महिला के शरीर में बदलाव होना स्वाभाविक है। ऐसे समय में उसके वजन, पेट, स्ट्रेच मार्क्स या लुक पर टिप्पणी करने के बजाय उसे भावनात्मक सहारा और सम्मान देना ज्यादा जरूरी है। मां बनने का सफर आसान नहीं होता, इसलिए हर पोस्टपार्टम महिला को खुद को स्वीकार करने और अपने शरीर को ठीक होने का समय देने का अधिकार है।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' से चमका इस एक्टर की तकदीर का सितारा, सलमान खान के साथ यह बड़ी फिल्म मिली

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, 7 दिन में 10 करोड़ से नीचे सिमटी, डुबो दी 90% से ज्यादा लागत
बप्पा के दर्शन को पहुंचे सलमान खान, कार में बैठते ही दिखे नाराज? वायरल हुआ वीडियो