15 और 16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्मों की टक्कर होगी। रजनीकांत की ‘जेलर 2’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’, ‘राणाबाली’ और ‘स्ट्रीट फाइटर’ रिलीज होंगी। आइए बताते हैं इन मूवी के बारे में।
इस हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों को एक्शन, कोर्टरूम ड्रामा, हॉरर और ऐतिहासिक कहानियों का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, जबकि बाकी चार फिल्में 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों के सामने अपनी ऑडियंस तक पहुंचने की चुनौती होगी।
26
जेलर 2’ में दिखेगा रजनीकांत का स्वैग
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इस मुकाबले में एक दिन पहले, यानी 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। रजनीकांत की लोकप्रियता इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। हिंदी बाजार में फिल्म के शोज सीमित रहने की संभावना है। ऐसे में हिंदी बेल्ट में दूसरी फिल्मों के साथ इसकी टक्कर का असर अलग हो सकता है। वहीं, दक्षिण भारत में ‘जेलर 2’ और ‘राणाबाली’ के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।
36
‘प्रहार’ में राजकुमार राव का कोर्टरूम ड्रामा
राजकुमार राव अपनी फिल्म ‘प्रहार’ में कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी वकील उज्ज्वल निकम के उस संघर्ष पर आधारित बताई गई है, जिसमें आतंकी अजमल कसाब को फांसी तक पहुंचाने की कानूनी लड़ाई दिखाई जाएगी। फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
46
नई नवेली’ में यामी गौतम का हॉरर अवतार
यामी गौतम फिल्म ‘नई नवेली’ में एक नई दुल्हन के किरदार में नजर आएंगी। इस बार उनकी कहानी में रोमांस के बजाय डर, रहस्य और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। यामी का नया अवतार और फिल्म की रहस्यमयी कहानी इसकी खासियत बताए जा रहे हैं। ‘नई नवेली’ भी 16 अक्टूबर को रिलीज होगी
56
‘स्ट्रीट फाइटर’ से हॉलीवुड में विद्युत जामवाल का एक्शन
एक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘स्ट्रीट फाइटर’ खास हो सकती है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट मास्टर धालसिम की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह उनका हॉलीवुड डेब्यू है। मूवी 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।
‘राणाबाली’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ भी 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी 19वीं सदी में ब्रिटिश शासन के दौरान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ एक निडर योद्धा के विद्रोह को दिखाया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।