
ऑनलाइन लीक जैसी चुनौतियों के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत बनी हुई है। खासकर तमिल बाजार में दर्शकों का उत्साह चरम पर है और टिकटों की तेज बिक्री ने फिल्म को साल की सबसे चर्चित रिलीज में शामिल कर दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं और मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रिलीज से दो दिन पहले तक 'जन नायकन' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 10.52 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज कर ली है। यह आंकड़ा ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर है। फिल्म के लिए अब तक 4.32 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। यह बुकिंग तमिल, तेलुगु और हिंदी तीनों भाषाओं को मिलाकर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें : 'रामायण' की रिलीज डेट आई सामने! वो तारीख जब इस बड़ी फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश?
एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में सबसे मजबूत प्रदर्शन तमिल वर्जन का देखने को मिल रहा है। कुल प्री-सेल्स में सबसे बड़ा योगदान तमिल भाषा का है। इसके बाद तेलुगु वर्जन का नंबर आता है। वहीं हिंदी में अभी शो की संख्या सीमित है, इसलिए वहां बुकिंग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। फिल्म की रिलीज में अभी करीब 48 घंटे बाकी हैं, जिन्हें एडवांस बुकिंग के लिहाज से सबसे अहम माना जा रहा है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा रफ्तार बरकरार रही तो 'जन नायकन' बिना ब्लॉक सीटों के भी एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है।
बीते 24 घंटों में 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग के मामले में क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह 2026 की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग डे प्री-सेल्स दर्ज करने वाली फिल्म बन गई है। अब फिल्म का अगला लक्ष्य 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़कर टॉप-5 में जगह बनाना है। ये हैं 2026 की टॉप 8 प्री सेल्स वाली फ़िल्में...
यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' 11वें दिन हुई धड़ाम, दूसरे सोमवार सबसे बड़ी गिरावट के साथ बस इतने करोड़ पर सिमटी
रिलीज से पहले 'जन नायकन' को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फिल्म की रिलीज सेंसर बोर्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं के कारण प्रभावित हुई, जबकि कुछ समय पहले इसका ऑनलाइन लीक होना भी चर्चा का विषय बना। इसके बावजूद विजय के फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ और एडवांस बुकिंग लगातार मजबूत बनी हुई है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' को थलापति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। यही वजह है कि फैंस इसे एक यादगार सिनेमाई विदाई के तौर पर देख रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।