
थलापति विजय के फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उनकी मोस्ट अवैटेड फिल्म 'जन नायकन' की दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की कन्फर्म तारीख सामने आ गई है।करीब सात महीने तक कानूनी विवाद और सेंसर बोर्ड से जुड़े मामले के कारण फिल्म की रिलीज अधर में लटकी रही थी। अब सभी बाधाएं दूर होने के बाद मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। विजय ने खुद सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। माना जा रहा है कि राजनीति में पूरी तरह एक्टिव होने से पहले यह विजय की आखिरी फिल्म है।
'जन नायकन' पहले इस साल पोंगल वीकेंड से पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़े कानूनी विवाद के चलते फिल्म की रिलीज अटक गई। मामला मद्रास हाई कोर्ट तक पहुंचा, जहां कई सुनवाई हुईं। इसी वजह से फिल्म की नई रिलीज डेट तय नहीं हो पा रही थी। हाल ही में फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिलने के बाद मेकर्स ने 23 जुलाई को इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज डेट फाइनल कर दी।
विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "#JanaNayaganFromJuly23" इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला।
Tested by fire.
Forged by time.
Built for history.
The tougher the battle,
The louder the victory.#JanaNayaganFromJuly23#JanaNayakuduFromJuly23#JanNetaFromJuly23
The Hon'ble Chief Minister @actorvijay @KvnProductions #HVinoth @hegdepooja @anirudhofficial @thedeol… pic.twitter.com/21xjixgUBM— KVN Productions (@KvnProductions) July 15, 2026
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस ने भी एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा गया, "आग की परीक्षा से गुजरी। समय ने इसे और मजबूत बनाया। इतिहास रचने के लिए तैयार है। जितनी कठिन लड़ाई, उतनी ही बड़ी जीत।"
'जन नायकन' को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इसे विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। वहीं बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। कानूनी अड़चनें खत्म होने के बाद मेकर्स अब पूरी तरह फिल्म के प्रमोशन और रिलीज पर फोकस कर रहे हैं। टीम को उम्मीद है कि 'जन नायकन' सिनेमाघरों में एक ऐतिहासिक इवेंट फिल्म साबित होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।