
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस चर्चा के बीच अब इसके कलाकारों की अनुमानित नेटवर्थ भी लोगों का ध्यान खींच रही है। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू और प्रियामणि जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। क्या आप जानते हैं कि फिल्म की स्टार कास्ट में किसके पास कितनी दौलत है? सबसे ज्यादा अमीर एक्टर कौन है? चलिए हम आपको बताते हैं थलापति विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े समेत फिल्म की स्टार कास्ट की नेट वर्थ।
थलापति विजय भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 68 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग से राजनीति में कदम रखने वाले 52 साल के विजय की कुल संपत्ति करीब 624 करोड़ रुपये बताई जाती है।
यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Review: कैसी है विजय की 'जन नायकन'? कहानी से स्टार कास्ट परफॉर्मेंस तक सब जानिए
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के बाद बॉबी देओल की पॉपुलैरिटी नई ऊंचाइयों पर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जन नायकन' में बतौर विलेन दिख रहे बॉबी देओल की अनुमानित नेटवर्थ 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच है। फिल्मों, वेब सीरीज और विज्ञापनों से उनकी कमाई होती है।
साउथ इंडियन सिनेमा और हिंदी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये मानी जाती है। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट उनकी कमाई का बड़ा जरिया हैं। मुंबई और हैदराबाद में उनकी लग्जरी प्रॉपर्टी और कई महंगी कारें भी हैं।
प्रकाश राज साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के भी पॉपुलर एक्टर हैं। 'जन नायकन' में वे रोजा रांगास्वामी का रोल निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' देखने की 5 बड़ी वजह
'प्रेमालु' की सफलता के बाद ममिता बैजू तेजी से उभरते सितारों में शामिल हो गई हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। हालिया अनुमानों के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 20 से 30 करोड़ रुपये तक बताई जाती है, हालांकि पुराने अनुमानों में यह इससे काफी कम थी।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस प्रियामणि ने साउथ इंडियन सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनकी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग दावे हैं। ज़्यादातर रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित संपत्ति 10 से 25 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है।
'जन नायकन' के कैप्टन ऑफ़ शिप यानी डायरेक्टर एच. विनोद हैं। उनकी संपत्ति की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन मीडिया में मौजूद रिपोर्ट्स में एच. विनोद की नेट वर्थ 15 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।
'जेलर', 'लियो' और कई बड़ी फिल्मों का संगीत दे चुके अनिरुद्ध रविचंदर देश के सबसे महंगे संगीतकारों में गिने जाते हैं। 'जन नायकन' में भी उनका ही संगीत है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।