मुख्यमंत्री बनने के बाद थलापति विजय की पहली फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को रिलीज हो रही है। जानिए 5 बड़ी वजहें, जो इसे साल की सबसे चर्चित थिएटर रिलीज बना रही हैं।
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय तक सेंसर विवाद, कानूनी अड़चनों और रिलीज में देरी झेलने के बाद यह फिल्म अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा सिर्फ विजय की आखिरी फिल्म होने की वजह से ही नहीं, बल्कि कई और कारणों से भी चर्चा में है। दमदार स्टारकास्ट, राजनीतिक कहानी, अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया है। आइए जानते हैं फिल्म देखने की 5 सबसे बड़ी वजहें।
1. CM बनने के बाद विजय की पहली रिलीज
'जन नायकन' की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिलीज टाइमिंग है। फिल्म की शूटिंग और निर्माण पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन कई वजहों से इसकी रिलीज टलती रही। अब यह फिल्म ऐसे समय रिलीज हो रही है, जब थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो में भी उनका राजनीतिक अंदाज देखने को मिला है। यही वजह है कि फैंस इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि विजय के नए सफर की शुरुआत के तौर पर भी देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Jana Nayagan First Review: विजय की लास्ट मूवी पर पहला पब्लिक रिएक्शन, 'भगवंत केसरी' से कितनी अलग?
2. सिर्फ मसाला नहीं, फिल्म में 2. क्या एच. विनोद का बड़ा मैसेज
निर्देशक एच. विनोद ने 'जन नायकन' को केवल एक कमर्शियल एक्शन फिल्म नहीं बताया है। उनके मुताबिक फिल्म में एक्शन और इमोशन के साथ लोकतंत्र, शासन व्यवस्था और राजनीति जैसे विषयों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुछ हिस्सा नंदमुरी बालकृष्ण की 'भगवंत केसरी' से प्रेरित है, लेकिन इसे तमिल दर्शकों और विजय की स्क्रीन इमेज के मुताबिक नए अंदाज में पेश किया गया है। सेंसर से जुड़े विवादों के बाद अब फिल्म उसी रूप में सिनेमाघरों तक पहुंच रही है, जैसा मेकर्स चाहते थे।
3. दमदार स्टारकास्ट फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि, नारायण और नासर जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इतनी मजबूत स्टारकास्ट फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाने का काम करेगी। हर कलाकार अपने किरदार में अलग रंग जोड़ता दिखेगा, जिससे फिल्म का राजनीतिक और भावनात्मक पक्ष और मजबूत होने की उम्मीद है।
4. अनिरुद्ध का म्यूजिक और विजुअल्स थिएटर में अलग अनुभव देंगे
अनिरुद्ध रविचंदर पहले ही अपने गानों और बैकग्राउंड स्कोर से फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना चुके हैं। इसके साथ एच. विनोद के बड़े पैमाने पर फिल्माए गए एक्शन सीक्वेंस, स्टाइलिश प्रेजेंटेशन और सिनेमाई विजुअल्स इसे बड़े पर्दे का शानदार अनुभव बनाने का दावा करते हैं। खासकर विजय के मास एंट्री और एक्शन मोमेंट्स में अनिरुद्ध का संगीत फैंस के लिए बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' विजय ने 34 साल में की ये 16 रीमेक, 2 बॉलीवुड की नक़ल, जानिए किसका कैसा रहा हाल?
5. रिलीज से पहले ही 'जन नायकन' बनी बड़ा सिनेमाई इवेंट
पिछले कई महीनों से 'जन नायकन' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कभी सेंसर बोर्ड के साथ विवाद, कभी कानूनी अड़चनें और कभी रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस ने फिल्म को लगातार चर्चा में रखा। इसके अलावा रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग और विजय की आखिरी फिल्म होने का टैग इसे साल की सबसे चर्चित रिलीज में बदल चुका है। यही वजह है कि यह फिल्म सिर्फ एक एंटरटेनर नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई इवेंट के तौर पर देखी जा रही है।
