Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। लेकिन उनकी राहें आसान नहीं थी, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक मूवी के करने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर साल 2018 के बाद से लगातार फिल्में कर रही हैं। कुछ को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिल रही है, तो कुछ असफल साबित हुई हैं। हालांकि वो अपनी एक्टिंग और ब्यूटी से लाखों दिलों पर राज करने लगी हैं। हालांकि उनकी राहें आसान नहीं थीं। उन्होंने बताया कि एक वक्त आया जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं।
26
अदाकार ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' (Dhadak) के बाद के मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उनकी यादें बिल्कुल अच्छी नहीं रहीं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जाह्नवी ने बताया कि ‘धड़क’ के रिलीज होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्हें ऐसा लगने लगा था कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते।
36
‘मैं उस वक्त डिप्रेस थी’
जाह्नवी ने कहा कि जब भी कोई मुझसे मेरी पहली फिल्म ‘धड़क’ के बारे में बात करता है, तो कहता है कि मैं उसमें अच्छी थी और फिल्म हिट रही। लेकिन मेरी यादें बहुत अलग हैं। मैं उस समय डिप्रेस थी। मुझे लगा कि मैं खत्म हो गई हूं, लोग मुझसे नफरत करते हैं।
46
'मां श्रीदेवीकी मौत के बाद इमोशनली कमोजर हो गई थी'
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मां श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद वह इमोशनली काफी कमजोर हो गई थीं और उन्हें अपनी मां से मिलने वाला आत्मविश्वास अब दर्शकों से चाहिए था। लेकिन जब उन्हें हर तरफ से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो उन्होंने सिर्फ नेगेटिव चीजों पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
56
इस मूवी की रिमेक थी धड़क
उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ नेगेटिव पर फोकस कर रही थी। मुझे ये समझ ही नहीं आया कि ‘धड़क’ एक सफल फिल्म थी। मुझे बस यही लगता रहा कि मैं अच्छी नहीं हूं और लोग मुझे पसंद नहीं करते। बता दें कि Dhadak, Sairat की रीमेक थी, जिसे शशांक खैतानने डायरेक्ट किया था और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ में नजर आई थीं और अब जल्द ही रामचरण के साथ अपनी तेलुगु फिल्म ‘Peddi’ में दिखाई देंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।