MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • World Health Day: 6 बॉलीवुड स्टार्स 50+ में भी दिखते हैं यंग और FIT, 2 की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल

World Health Day: 6 बॉलीवुड स्टार्स 50+ में भी दिखते हैं यंग और FIT, 2 की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल

World Health Day: आज की दौड़ती भगाती जिंदगी में हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान सबसे ज्यादा जरूरी हो गया है। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 50 साल के ऊपर होने के बाद भी एकदम फिट और हेल्दी है।  

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Apr 07 2026, 12:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
50+ में भी फिट है बॉलीवुड स्टार्स
Image Credit : Asianet News

50+ में भी फिट है बॉलीवुड स्टार्स

फिट रहना सबके लिए जरूरी है। वैसे तो आम से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपनी फिटनेस का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा उम्र वाले कुछ स्टार्स ऐसे भी है, जो इतने फिट है कि उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे पर आइए, जानते हैं इनके बारे में...

27
अक्षय कुमार
Image Credit : instagram

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार 58 साल के हैं और वे खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। खबरों की मानें तो वे सुबह 5 बजे उठकर योग, मेडिटेशन और सूर्य नमस्कार करते हैं। शाम 6.30 बजे से पहले डिनर कर लेते हैं। खुद के फिट रखने के लिए वे भारी वेटलिफ्टिंग के बजाए फंक्शनल ट्रेनिंग, स्विमिंग और आउटडोर स्पोर्ट्स खेलना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar VS Tabu: किसने किया ज्यादा फिल्मों में काम, दोनों में पहले कौन आया बॉलीवुड

37
सलमान खान
Image Credit : instagram

सलमान खान

सलमान खान 60 साल के हैं और उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। सलमान खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए 6 दिन वर्कआउट और घर का बना सादा खाना खाना पसंद करते हैं। वे फंक्शनल ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और भारी वेट ट्रेनिंग करते हैं। जिम के अलावा वे साइकिलिंग और स्विमिंग करना पसंद करते हैं।

47
अजय देवगन
Image Credit : instagram

अजय देवगन

अजय देवगन 57 साल के हैं। इस उम्र में उन्होंने खुद स्लीम और फिट बनाकर रखा है। वे रोजाना एक से डेढ़ घंटे वेट ट्रेनिंग और कार्डियो करते हैं, जिसमें पुशअप्स और पुलअप्स शामिल होता है। अजय शूटिंग के बावजूद रोजाना वर्कआउट के लिए समय निकालते हैं। वे फिटनेस के लिए 7 घंटे की अच्छी नींद को बहुत जरूरी मानते हैं।

57
ऋतिक रोशन
Image Credit : instagram

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन 52 साल के हैं। उनका फिटनेस सीक्रेट 45-60 मिनट का सुपर-इंटेंस वर्कआउट, संतुलित डाइट और कंसिस्टेंसी है। वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और डांस भी करते हैं। हफ्ते में 4-5 दिन जिम जाते हैं, जिसमें वेट लिफ्टिंग, डेडलिफ्ट, स्क्वाट्स और प्लैंक करते हैं। रोजाना 10,000 कदम चलते हैं। साथ ही हर 2-3 घंटे के अंदर कुछ ना कुछ हेल्दी खाते हैं।

67
अनिल कपूर
Image Credit : instagram

अनिल कपूर

अनिल कपूर को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि 69 साल के हैं। इसका राज है उनकी फिटनेस और रोजाना वर्कआउट। वे रोज 2 घंटे वर्कआउट करते हैं, जिसमें 45 मिनट का कार्डियो, दौड़ना, साइकिल शामिल होता है। वे वेट ट्रेनिंग, योग और हाई-प्रोटीन डाइट के साथ-साथ खूब पानी पीते हैं। उनका मानना है कि फिटनेस एक दिन में नहीं बनती, इसके लिए रोज थोड़ी-थोड़ी कोशिश करनी पड़ती हैं।

77
जॉन अब्राहम
Image Credit : instagram

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम 53 साल के हैं और उनकी फिटनेस गजब की है। कहा जाता है कि वे 35 साल से लगातार बिना गेप के वर्कआउट कर रहे हैं। वे सुबह-शाम 2-2 घंटे जिम में वेट ट्रेनिंग और कार्डियो करते हैं। जॉन पूरी तरह से शाकाहारी हैं और अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करते हैं। उन्होंने 25-26 साल से मिठाई नहीं खाई है।

ये भी पढ़ें... 80 रीमेक में काम करने वाला बॉलीवुड को इकलौता एक्टर कौन, एकता कपूर से खास कनेक्शन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
अक्षय कुमार
सलमान खान
ऋतिक रोशन
जॉन अब्राहम
अनिल कपूर
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, हुआ खुलासा
Recommended image2
Dhurandhar 2 पर CBFC की कैंची, 1000 CR कमाने के बाद 21 कट, संजय दत्त का डायलॉग भी काटा!
Recommended image3
Akshay Kumar VS Tabu: किसने किया ज्यादा फिल्मों में काम, दोनों में पहले कौन आया बॉलीवुड
Recommended image4
Dhurandhar 2 पाकिस्तान में बैन, फिर ऐसे धड़ल्ले से देख रहे लोग, कैसा है उनका रिएक्शन?
Recommended image5
Dhurandhar में रहमान डकैत का रोल तीन एक्टर्स ने ठुकराया, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved