5 अगस्त को काजोल अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड की सफल अदाकाराओं में गिनी जाती हैं।हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी किए बिना उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की नेटवर्थ, शानदार करियर हासिल किया।
बॉलीवुड की सबसे सफल अदाकाराओं में शामिल काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। ये उनकी बचपन की तस्वीर है। जिसमें वो अपनी बहन तनीषा मुखर्जी को गोद में ली हुई हैं। काजोल ने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि काजोल ने कितनी पढ़ाई की है, उनकी नेटवर्थ कितनी है और आज भी वह बॉलीवुड की सबसे सफल अदाकाराओं में क्यों गिनी जाती हैं।
25
कितनी पढ़ी-लिखी हैं काजोल?
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी से हुई। हालांकि, फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई जारी नहीं रखी। महज 16-17 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'बेखुदी' (1992) से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इसके बाद पूरी तरह एक्टिंग को अपना करियर बना लिया।
35
काजोल को क्यों सफल अदाकाराओं में गिना जाता है?
काजोल ने अपने करियर में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'बाज़ीगर', 'गुप्त', 'फना', 'माय नेम इज़ खान' और 'तान्हाजी' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने एक्टिंग के लिए कई फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं और साल 2011 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
45
कितनी है काजोल की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल की कुल नेटवर्थ करीब 240 से 250 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश और रियल एस्टेट से होती है। मुंबई के जुहू में उनका आलीशान बंगला 'शिव शक्ति' है। इसके अलावा मुंबई और लंदन में भी उनकी प्रॉपर्टी बताई जाती है।
काजोल ने साल 1999 में एक्टर अजय देवगन से शादी की थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। उनके दो बच्चे हैं, न्यासा देवगन और युग देवगन।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।