'लॉकअप 2' के पिन प्वाइंट टास्क के बाद फाइनलिस्ट की तस्वीर और साफ हो गई है। शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश ने फिनाले में जगह बना ली है। वहीं राम कपूर-वरुण के बीच बहस हुई और शिल्पा शिंदे ने भी राम कपूर पर जमकर गुस्सा निकाला।
'लॉकअप 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। शो में हर टास्क के साथ मुकाबला और भी रोमांचक होता जा रहा है। 4 जुलाई के एपिसोड में पिन प्वाइंट गेम ने गेम का पूरा समीकरण बदल दिया। इस टास्क के बाद कई नए फाइनलिस्ट तय हो गए, जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।
शिवांगी और श्रेया को मिली फाइनलिस्ट चुनने की जिम्मेदारी
पिन प्वाइंट गेम में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को खास पावर दी गई। दोनों को अपनी पसंद के कंटेस्टेंट्स को फाइनल में पहुंचाने का मौका मिला। शिवांगी जोशी ने राम कपूर और योगेश को फाइनलिस्ट चुना। वहीं श्रेया कालरा ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए शिल्पा शिंदे को फाइनलिस्ट बना दिया। बता दें कि शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा पहले ही फाइनलिस्ट बन चुके हैं।
राम कपूर के बयान से नाराज हुए वरुण
टास्क के दौरान राम कपूर और वरुण के बीच भी तनातनी देखने को मिली। जब राम कपूर को खुद के लिए और अपने साथी के लिए दलील देने का मौका मिला, तो उन्होंने कहा कि योगेश और वरुण दोनों उनके लिए एक जैसे हैं। दोनों में से कोई भी फाइनल में पहुंच जाए, उन्हें फर्क नहीं पड़ता। राम की यह बात सुनकर वरुण काफी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि वह पूरे गेम में राम कपूर के साथ खड़े रहे, लेकिन फाइनलिस्ट चुनने के वक्त राम ने उनके पक्ष में एक शब्द तक नहीं कहा।
'उसने मेरे ब्रेस्ट पर हाथ रखा और मैं....' लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी ने बताया ग्लैमर इंडस्ट्री का सच
शिल्पा शिंदे ने राम कपूर पर निकाला गुस्सा
राम कपूर के रवैये से शिल्पा शिंदे भी नाराज नजर आईं। उन्होंने वरुण का समर्थन करते हुए राम कपूर की जमकर आलोचना की। गुस्से में उन्होंने राम के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि उन्होंने दोस्ती नहीं निभाई।
अब तक ये कंटेस्टेंट बने फाइनलिस्ट
'लॉकअप 2' में ये 5 कंटेस्टेंट फाइनल में गए हैं।
- शिवांगी जोशी
- श्रेया कालरा
- शिल्पा शिंदे
- योगेश
- राम कपूर
शो से कौन-कौन हो चुका है बाहर?
ग्रैंड फिनाले से पहले कई मजबूत खिलाड़ी शो से बाहर हो चुके हैं। अब तक हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला और वरुण का सफर खत्म हो चुका है। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट्स अलग-अलग चरणों में एलिमिनेट हुए थे। अब मुकाबला सिर्फ बचे हुए खिलाड़ियों के बीच है और जल्द ही 'लॉकअप 2' को उसका विजेता मिलने वाला है।
फिनाले से पहले बढ़ा रोमांच
फाइनलिस्ट लगभग तय होने के बाद शो में अब हर टास्क और हर फैसला काफी अहम हो गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बाकी बची सीट किसके नाम होती है और आखिर 'लॉकअप 2' की ट्रॉफी कौन अपने नाम करता है।
और पढ़ें: 'लॉकअप 2': फाइनलिस्ट बनने के बाद भी शो से बाहर हुए हर्षद, शिवांगी के लिए लिया बड़ा फैसला
