Akanksha chaudhary: 'लॉक अप 2' से आकांक्षा चौधरी का सफर खत्म हो गया है। पामेला सेरेना भी इस शो से बाहर हो गई हैं। टास्क के दौरान आकांक्षा ने अपनी जिंदगी का एक सीक्रेट बताया जो ग्लैमर इंडस्ट्री का पर्दाफाश करताहै।
'लॉक अप 2' के 'जजमेंट डे' पर राम कपूर, शिल्पा शिंदे टास्क जीतकर शो में वापस चले गए, लेकिन आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेना का सफर खत्म हो गया। शो से निकलने से पहले आकांक्षा चौधरी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक राज खोला। 'स्प्लिट्सविला' फेम मॉडल ने बताया कि ब्यूटी पेजेंट के लिए उन्हें पैसे चाहिए थे, जिसका फायदा एक अमीर शख्स ने उठाने की कोशिश की। उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था।
आकांक्षा चौधरी ने क्या राज खोला?
आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उन्हें पेजेंट के खर्चों, जैसे कपड़े, ज्लेवरी और ट्रेनिंग की फीस के लिए करीब 1-2 लाख की जरूरत थी। उस समय पैरेंट्स के पास उतने पैसे नहीं थे। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए पेजेंट इंडस्ट्री के एक फेमस शख्स से संपर्क किया। वो उस इंसान को पहले से जानती थी, वो कई पेजेंट में जज रह चुके थे। कई लड़कियों की मदद भी की थी।
'उसने मुझे घर बुलाया '
आकांक्षा ने बताया कि मैं उस शख्स को कॉल करके मदद मांगी। मैंने कहा कि मुझे पेजेंट के लिए कि मुझे पैसों की जरूरत है, आप मुझे दे दो, मैं उसके बदले में कर्मचारी के तौर पर काम करके पैसे चुका दूंगी। तब उसने मुझे अपने घर बुलाया। वहां मैं पहले भी जा चुकी थीं, इसलिए वहां जाने से पहले दोबारा नहीं सोचा।
और पढ़ें: 'मां-भाई होते हुए भी मैं अनाथ हूं', शिल्पा शिंदे ने 'लॉकअप 2' में खोला अपनी जिंदगी का बड़ा राज
'मेरे साथ गलत व्यवहार किया'
आकांक्षा ने आगे कहा, 'जब मैं गई, वो आया। उन्होंने मुझे पहले गले लगाना चाहा, लेकिन गले लगाने की बजाए, उसने मुझे धक्का दिया और मेरे ब्रेस्ट पर हाथ रख दिया। वो बूढ़े थे, तो मैंने उनका हाथ पकड़ा और झटक दिया। उसने कहा कि अच्छा है कि तुम्हारी पिछड़ी सोच बदल गई। दो साल पहले भी तुम आई थी, लेकिन तब तुम पिछड़ी सोच वाली थी। इसके बाद उसने आगे कहा कि मैं तुम्हें इतने पैसे दे रहा हूं, लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ सेक्स करना होगा। मतलब उन्होंने मुझे पूरा ऐसा टाइमलाइन दे दिया था कि एक महीने में तुम्हें 5-6 बार करना पड़ेगा। लेकिन तब मैंने मना कर दिया, तो उसने कहा कि तुमने गलत किया...मैं तुम्हें कहां से कहां पहुंचा सकता था। लेकिन मैं वहां से निकल गई।
रितेश देशमुख और फरहा खान ने की तारीफ
इस घटना के 6 महीने बात मैं अपने दम पर एक बहुत बड़े शो का हिस्सा बनी थी। एक साल बाद मैं सबसे बड़े मंचों में से एक पर खड़ी हूं। आकांक्षा चौधरी की ये बातें सुनकर रितेश देशमुख और फरहा खान ने उसकी तारीफ की और कहां कि आपकी सोच पिछड़ी नहीं हैं। आपने जो किया वो बहुत अच्छा किया, आज जब वो शख्स इस शो को देख रहा होगा तो पता चल गया होगा कि तुम क्या कर सकती हो।
इसे पढ़ें: 'मैंने अपने पापा को मरने में मदद किया' राम कपूर का सीक्रेट जान हिल गए Lock upp 2 वाले 'कैदी'
