Lock Upp 2 Shilpa Shinde: 'लॉकअप 2' में शिल्पा शिंदे एक मजबूत कंटेस्टेंट हैं। अपने बयान और एक्टिविटी को लेकर वो चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स पर आने वाले इस सीरीज में अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोला। उन्होंने बताया कि वो शेल्टर होम में रहती हैं।

'लॉकअप 2' शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले राज खोल रहे हैं। इस बार 'भाभी जी घर पर हैं' फेम अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपना सीक्रेट रिवील किया। जिसे सुनकर दर्शक और कंटेस्टेंट्स दोनों भावुक हो गए। शिल्पा ने कहा कि फैमिली होकर भी वो अनाथ हैं। उनके घरवालों ने ही उन्हें खुद के घर से निकाल दिया।

‘फैमिली होकर भी अनाथ हूं’

शिल्पा ने बताया कि लोगों के पास फैमिली नहीं होती, लेकिन मैं फैमिली होकर भी अनाथ हूं। मैं शेल्टर हाउस में रहती हूं। ये मैं कोई सिम्पैथी गेन करने के लिए नहीं बोल रही हूं। अदाकारा ने आगे बताया,' 3 साल हो गए..मेरे शोल्डर की सर्जरी हुई थी। मेरा भाई अपनी वाइफ से इंफ्लुएंस हो गया और मेरी मां मेरे भाई से। सर्जरी के 4 दिन हुए थे कि मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया।

‘मुझे डोरमैट की तरह यूज किया गया’

शिल्पा ने आगे बताया,'अब आप बोलोगे कि वो इतने बुरे हैं कि आपको निकाल दिया? लेकिन सर्कम्स्टैंसस ऐसे क्रिएट हो गए कि उनको पता था कि मैं सेल्फ रिस्पेक्ट वाली लड़की हूं और मैं रात को 11 बजे घर छोड़कर चली गई थी।

 मेरी मां ने भी मुझे नहीं रोका। मैं अपने घर की डोरमैट हो गई थी। मैं जब होटल में चेकइन किया था तो वो भी पूछे कि आपका घर तो यहीं हैं, तब मैंने बोला कि घर में बहुत सारे लोग हैं, और मुझे प्राइवेसी चाहिए।

और पढ़ें: लंदन में सट्टेबाजी करती थीं पामेला, लॉकअप में खोला अपना बड़ा राज

'मैं अपनी वसीयत लिख चुकी हूं'

अब मैं जिंदगी में कभी उनसे बात नहीं करूंगीं। मैं अपनी वसीयत भी लिख चुकी हूं। किसी ने मुझसे पूछा कि मैं ये शो क्यों कर रही हैं, तब मैंने कहा था कि मैं घर नहीं बल्कि शेल्टर होम बनाना चाहती हूं। मैं ऐसी हूं।

View post on Instagram

'भाभी जी घर पर हैं' से मिली थी पहचान

शिल्पा शिंदे को टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस 11' का खिताब भी अपने नाम किया। अब वह 'लॉकअप 2' में अपने खेल और बेबाक अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp में बिग बॉस की दुश्मनी भूलीं हिना खान, शिल्पा शिंदे को बताया स्मार्ट