Chhath Geet Viral: कल्पना पटवारी की आवाज में छठी मईया और सूर्यदेव की महिमा, नया गीत हुआ वायरल!

Published : Nov 05, 2026, 10:42 AM IST

Kalpana Patowary Chhath Song:लोकगायिका कल्पना पटवारी का नया छठगीत 'जगत के पालक दीनानाथ' रिलीज हो गया है। छठ महापर्व से पहले जारी इस गीत को श्रोताओं का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गीत यूट्यूब चैनल 'म्यूजिक बॉक्स कल्पना पटवारी' पर रिलीज किया गया है।

PREV
15
छठ महापर्व से पहले नया गीत रिलीज

लोकगायिका कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी छठगीत 'जगत के पालक दीनानाथ' रिलीज हो गया है। छठ महापर्व से पहले आए इस गीत को श्रोताओं का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'म्यूजिक बॉक्स कल्पना पटवारी' पर जारी किया गया है।

25
सूर्यदेव से प्रार्थना और व्रती की आस्था का भावुक चित्रण

गीत में एक छठ व्रती भगवान सूर्य को संसार का पालनकर्ता मानकर अपनी पीड़ा व्यक्त करती है। वह जीवन के दुख और अंधकार से मुक्ति के लिए सूर्यदेव से कृपा की प्रार्थना करती है। गीत में छठ व्रतियों की आस्था, समर्पण और सूर्यदेव के प्रति अटूट विश्वास को खूबसूरती से पेश किया गया है।

35
कल्पना पटवारी ने दी आवाज, हृदय नारायण झा के हैं बोल

इस भोजपुरी गीत को कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है और इसकी धुन भी उन्होंने ही तैयार की है। इसके बोल हृदय नारायण झा ने लिखे हैं। अर्जित श्रीवास्तव ने संगीत संयोजन किया है, जबकि गिटार, स्ट्रोक्स और बेस की जिम्मेदारी सुमन बागानी ने संभाली है।

और पढे़ं- 'लॉलीपॉप' भूल जाइए! 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने गाया था ये गाना, आज भी YouTube पर काट रहा गदर

45
पांच भाषाओं में सात छठगीतों का खास संकलन 'ए लिविंग ट्रेडिशन'

'जगत के पालक दीनानाथ' कल्पना पटवारी की विशेष छठ गीतमाला 'ए लिविंग ट्रेडिशन' का पहला गीत है। इस संकलन में पांच भाषाओं के सात पारंपरिक और रचनात्मक गीत शामिल हैं। इनमें मैथिली के 'चारि पहर राति जल थल सेविलहुँ' और 'कातिक मास इजोरिया', भोजपुरी के 'दरसन माँगीला तोहार', मगही के 'छोटी मुटी मालिन बेटी', अंगिका के 'छठि मइया अइतई अंगनमा' और बज्जिका के 'रिमझिम बुन्दवा बरसि गेल' शामिल हैं।

55
छठ को यूनेस्को विरासत सूची में शामिल कराने की पहल

छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए INTACH ने डोजियर तैयार कर 2026 में यूनेस्को को भेजा है। इसमें हृदय नारायण झा द्वारा संकलित छठगीत भी शामिल हैं। उनकी पुस्तक 'छठगीत (सर्व सौभाग्यदायकम्)' में पांच भाषाओं के पारंपरिक और स्वरचित गीत मौजूद हैं। कल्पना पटवारी की यह पहल छठ की लोकपरंपराओं और भाषाई सांस्कृतिक विरासत को संगीत के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories