
कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड को निशाने पर लिया है। छात्र प्रदर्शनों को लेकर पहले मुंबई और दिल्ली में फिल्म इंडस्ट्री के रुख पर सवाल उठा चुकीं बीजेपी सांसद ने अब झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर सेलेब्स की चुप्पी को लेकर तीखा रिएक्शन दिया है। ANI से बातचीत में कंगना ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड का रवैया ऐसे मामलों में हमेशा एक जैसा रहा है और इंडस्ट्री में पाखंड व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान ‘आंसू बहाने’ वाले सेलेब्स से पूछा कि झारखंड में कथित अत्याचार झेल रहे बच्चे भी Gen Z हैं, तो उनके लिए वही चिंता क्यों नहीं दिखाई जा रही?
ANI से बातचीत में कंगना ने कहा कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है और फिल्म इंडस्ट्री का रवैया ऐसे मामलों में पहले से ऐसा ही रहा है। उन्होंने संसद पर हुए हमले का जिक्र करते हुए दावा किया कि उनके कई सांसद दोस्तों की गाड़ियों पर लोग चढ़ गए थे और उनकी खिड़कियां तोड़ी गई थीं। कंगना ने दावा किया कि हजारों लोग उनके घर के बाहर भी जमा हुए थे और कुछ लोग गेट तक चढ़ गए थे। उनके मुताबिक, भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था, जिससे रात में सोना भी मुश्किल हो गया था।
यह भी पढ़ें : 'कॉकरोच हो तो गटर में रहो...', कंगना रनौत ने पहली बार बताया- किसे कहा था गटर जनरेशन?
कंगना ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, “फिर भी, जब वह स्थिति बनी हुई थी, तब वे मगरमच्छ के आंसू बहा रहे थे।”इसके बाद उन्होंने झारखंड के छात्रों का मुद्दा उठाते हुए कहा, “लेकिन अब झारखंड में बच्चों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, क्या वे Gen Z नहीं हैं? फिल्म इंडस्ट्री का यह दोगलापन नहीं चलेगा। फिल्म इंडस्ट्री के जिन लोगों ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनों पर मगरमच्छ के आंसू बहाए थे, उन्हें अब झारखंड के बच्चों के लिए भी वही आंसू बहाने चाहिए।”
#WATCH | Delhi: On calling veteran actor Naseeruddin Shah a ‘lomdi’ for his comment on student protests, BJP MP Kangana Ranaut says, "This isn't a new issue; the film industry has always held this attitude. You witnessed the attack on Parliament. I have many parliamentarian… pic.twitter.com/fI1bK9bdaA
— ANI (@ANI) August 12, 2026
इंटरव्यू में कंगना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पाकिस्तान को लेकर कथित झुकाव पर भी कमेंट किया। उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज नजदीक है। आमिर खान प्रोडक्शंस की यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है और इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजकुमार संतोषी निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें : 'पाकिस्तान प्रेम में मरे रहते हैं', भड़कीं कंगना रनौत ने बताया नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी क्यों कहा?
कंगना इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान नसीरुद्दीन शाह के कमेंट्स को लेकर भी उन पर निशाना साध चुकी हैं। अभिनेता-गीतकार पीयूष मिश्रा की शाह पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए कंगना ने आरोप लगाया था कि नसीरुद्दीन की सहानुभूति पड़ोसी देश के साथ है। उन्होंने कहा था, “नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं।” इसके साथ ही उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहकर संबोधित किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।