करीना कपूर 21 सितंबर को 46 साल की हो जाएंगी। बर्थडे से पहले देखें बेबो की 5 बिना मेकअप वाली तस्वीरें, जिनमें उनका नेचुरल लुक नजर आ रहा है। साथ ही जानें उनका फिल्मी सफर।
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। 21 सितंबर 2026 को वह अपना 46वां जन्मदिन मनाएंगी। उन्होंने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड की बेबो ऐसी अदाकारा हैं, जो अपनी स्किन को लेकर काफी कंफर्टेबल हैं। वो कई मौके पर बिना मेकअप घूमती या सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती दिखी हैं।
25
बिना मेकअप करीना दिखती हैं खूबसूरती
करीना कपूर बिना मेकअप भी खूबसूरत नजर आती हैं। रिफ्यूजी मूवी में तो उनका स्किन पिंक दिखता था। हालांकि बाद में करीना के चेहरे पर भी झुर्रियां दिखने लगी। ट्रोलर्स कई बार उनके लुक को लेकर ट्रोलर्स भी करते हैं।
35
नहीं पड़ता कोई फर्क-करीना कपूर
करीना कपूर अपने नेचुरल लुक को फ्लॉन्ट करते हुए बताती हैं कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं। वह बिना मेकअप के अपनी तस्वीरें शेयर करने से भी नहीं हिचकिचातीं। बेबो का यह अंदाज दिखाता है कि वह अपनी नेचुरल ब्यूटी को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं।
45
करीना कपूर का फिल्मी करियर
करीना कपूर ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, जब वी मेट, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, उड़ता पंजाब और क्रू जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया है।
करीना कपूर की हालिया फिल्म 'दायरा' एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें वह साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह पहली बार है जब करीना और पृथ्वीराज साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।