कैटरीना कैफ के नए लुक की तस्वीरें इन दिनों चर्चा में हैं। लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty) के इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने प्लम और माउव शेड के साटन आउटफिट में ऐसा स्टाइल दिखाया कि फैशन की दुनिया में उनकी खूब चर्चा होने लगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने नए ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty) के इवेंट में एक्ट्रेस ने पहले ब्राउन और फिर प्लम-माउव शेड के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आकर फैशन का जलवा दिखाया। उनकी तस्वीरों में एलिगेंट स्टाइल और कॉन्फिडेंस का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं और ट्रोलिंग करने वालों को भी जवाब दे रहे हैं।
25
कैटरीना के प्लम कलर आउटफिट ने खींचा ध्यान
कैटरीना कैफ के इस लुक की खास बात उनका प्लम यानी गहरे बैंगनी रंग का आउटफिट है। उन्होंने साटन फैब्रिक का ब्लेजर और मिडी स्कर्ट पहनी। ब्लेजर के शार्प शोल्डर और स्टाइलिश कट ने उनके लुक को पावर ड्रेसिंग वाला अंदाज दिया। वहीं, साटन स्कर्ट की चमक ने आउटफिट में ग्लैमर जोड़ा। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग टॉप और गले पर स्टाइल किए गए स्कार्फ के साथ पूरा किया। लंबे खुले बाल, सॉफ्ट मेकअप और स्मोकी आई मेकअप उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। पैरों में उन्होंने नी-हाई बूट्स पहने, जो इस पूरे आउटफिट के साथ अलग अंदाज में नजर आए।
35
रिया कपूर ने किया कैटरीना को स्टाइल
कैटरीना के इस लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर और सान्या कपूर ने स्टाइल किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके प्लम कलर के लुक में Roksanda का ब्लेजर, Veronica Beard की साटन मिडी स्कर्ट और Jimmy Choo के बूट्स शामिल थे। इन डिजाइनर पीस की कीमत भी काफी ज्यादा बताई गई है।कैटरीना का यह अंदाज उन लोगों के लिए फैशन इंस्पिरेशन हो सकता है, जो एक ही कलर के अलग-अलग शेड्स को मिलाकर स्टाइलिश लुक बनाना चाहते हैं।
45
ट्रोलिंग के बीच फैंस ने किया सपोर्ट
कैटरीना कैफ हाल के दिनों में अपने लुक और प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणियों के कारण भी चर्चा में रही हैं। सितंबर में गणेश चतुर्थी के मौके पर उनकी तस्वीरों को लेकर कुछ यूजर्स ने आलोचनात्मक कमेंट किए थे। इसके बाद कई फैंस उनके समर्थन में सामने आए। किसी ने उन्हें फैशन डीवा बोला, तो कोई ब्यूटी की देवता। कुछ ने ट्रोलर्स को भी कहा कि अब ट्रोल करके दिखाओ।
कैटरीना कैफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘राजनीति’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘एक था टाइगर’, ‘धूम 3’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty) को भी आगे बढ़ा रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।