Salman Khan poses with paps after calling them out: सलमान खान हाल ही में पपराजी को पोज देते नजर आए। इससे पहले उन्होंने बिग बॉस 20 में अभिनेत्रियों की गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर पपराजी को जमकर फटकार लगाई थी।
बॉलीवुड के दबंग स्टार Salman Khan एक बार फिर पपराजी के कैमरों के सामने पोज देते नजर आए हैं। खास बात यह है कि उनका यह अंदाज ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ ही दिन पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में पपराजी की ओर से एक्ट्रेसेज की आपत्तिजनक तस्वीरें क्लिक किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। अब सलमान का पपराजी के साथ दोबारा आराम से पोज करना चर्चा में है।
सलमान ने पपराजी को लेकर क्या कहा था?
दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने एक्ट्रेसेज की ऐसी तस्वीरों पर बात की थी, जिनमें कैमरे गलत या असहज एंगल से तस्वीरें क्लिक करते हैं। उन्होंने कहा था कि कई एक्ट्रेसेज इस तरह की फोटोग्राफी को पसंद नहीं करतीं और उन्हें असहज महसूस होता है। सलमान ने खास तौर पर पीछे से तस्वीरें क्लिक करने की बात कही थी। उन्होंने सई मांजरेकर का उदाहरण देते हुए बताया था कि वह इस तरह की फोटोग्राफी से असहज हो गई थीं। उन्होंने नेहा धूपिया का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने ऐसे व्यवहार को लेकर पपराजी से आपत्ति जताई थी। सलमान ने अपनी भतीजी का उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी भी पीछे से तस्वीर क्लिक की गई थी और उसे ‘गेस हू?’ जैसे कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था।
और पढ़ें - अक्षय कुमार की ‘हनुमान अंश 2’ में एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
‘ऐसा हो तो चांटा मारो’ वाली बात ने खींचा था ध्यान
सलमान ने उन एक्ट्रेसेज से स्टैंड लेने को कहा था, जिन्हें इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं आतीं। उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति में उन्हें पपराजी को रोकना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। सलमान ने यह भी कहा था कि जिन लड़कियों को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं हैं, उनके साथ ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पपराजी की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आखिर उन्हें इस तरह की तस्वीरें लेने का अधिकार किसने दिया।
अब पपराजी के साथ सलमान ने दिए पोज
इन बयानों के कुछ ही दिन बाद सलमान खान मंगलवार रात एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर नजर आए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी दिए। सलमान कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। उन्होंने जींस, ब्लैक शर्ट और हैट पहनी हुई थी। सलमान का पपराजी के साथ इस तरह पोज करना इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में उनके और पपराजी के बीच कैमरे के एंगल और सेलेब्स की तस्वीरों को लेकर चर्चा हुई थी। अब नए वीडियो और तस्वीरों में अभिनेता ने फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिया, जिससे ऐसा लगा कि माहौल सामान्य है।
सलमान ने बिग बॉस के कैमरों का भी दिया था एग्जामपल
अपने बयान के दौरान सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के कैमरों का उदाहरण भी दिया था। उन्होंने बताया था कि शो के घर में 108 कैमरे लगे होते हैं, लेकिन कैमरा टीम कंटेस्टेंट्स की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के लिए उनका इस्तेमाल नहीं करती। सलमान ने कहा था कि ‘बिग बॉस’ को भले ही कॉन्ट्रोवर्शियल और एग्रेसिव शो कहा जाता हो, लेकिन महिलाओं को गलत तरीके से दिखाने वाली फोटोग्राफी वहां नहीं होती। उन्होंने इसी तुलना के जरिए पपराजी के व्यवहार पर सवाल उठाया था।
और पढ़ें - बॉलीवुड का सबसे अमीर शख्स कौन? 36300 करोड़ नेटवर्थ, शाहरुख-सलमान और आमिर से भी ज्यादा रिच
कैटरीना कैफ के मामले में भी सलमान ने उठाई थी आवाज
इसी ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान ने कैटरीना कैफ को लेकर किए गए बॉडी-शेमिंग कमेंट्स पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने को सामान्य बताते हुए कहा था कि किसी महिला को अपनी बॉडी और परिवार के साथ समय देने का अधिकार है। सलमान ने इसी दौरान पपराजी की ओर से कैटरीना की पीछे से तस्वीरें क्लिक करने और उन्हें ‘गेस हू?’ जैसे कैप्शन के साथ शेयर करने की बात भी उठाई थी। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तानी आरजे एजाज वारिस ने कैटरीना से माफी भी मांगी थी।
सलमान और पपराजी के बीच अब माहौल हुआ नॉर्मल?
सलमान का ताजा वीडियो सामने आने के बाद ऐसा जरूर दिख रहा है कि अभिनेता और पपराजी के बीच कैमरे के सामने माहौल सामान्य है। हालांकि, उनके हालिया बयान का मुद्दा पपराजी द्वारा एक्ट्रेसेज की निजता और तस्वीरों के एंगल को लेकर था, जबकि अब सामने आया वीडियो सलमान के खुद पपराजी के लिए पोज देने का है। ऐसे में सलमान का यह अंदाज उनके हालिया बयान से अलग नहीं, बल्कि इस बात का संकेत माना जा सकता है कि उनकी आपत्ति सभी पपराजी से तस्वीरें लेने को लेकर नहीं थी, बल्कि उन तस्वीरों और एंगल्स को लेकर थी जिनसे कोई सेलिब्रिटी असहज महसूस कर सकता है।
