भारत के इस गांव में जिंदगी गुजार रहीं कैटरीना कैफ की मां, ना AC ना बिजली, क्यों जी रहीं ऐसी लाइफ?

Published : Sep 22, 2026, 07:27 PM IST

katrina kaif mother madurai village life: कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में अपनी मां की जिंदगी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि गांव में बिजली की कमी के कारण एसी चलाने की सुविधा भी नहीं है।

PREV
15
भारत के इस गांव में जिंदगी गुजार रहीं कैटरीना कैफ की मां, ना AC ना बिजली, क्यों जी रहीं ऐसी लाइफ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। फिल्मों से लेकर बिजनेस तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन उनकी मां सुजैन टरक्वोटे ने ग्लैमर और आराम से बिल्कुल अलग जिंदगी चुनी। कैटरीना की मां पिछले कई सालों से तमिलनाडु के मदुरै के एक ग्रामीण इलाके में रहकर जरूरतमंद बच्चों के लिए काम कर रही हैं। उनकी जिंदगी में कई ऐसी मुश्किलें हैं, जिनकी कल्पना मुंबई की चमक-दमक वाली जिंदगी से करना भी मुश्किल है।

25
लंदन छोड़कर 2008 में तमिलनाडु पहुंचीं सुजैन

सुजैन पहले लंदन में रहती थीं और पेशे से वकील थीं। साल 2008 में उन्होंने लंदन छोड़कर तमिलनाडु का रुख किया और रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया नाम की संस्था शुरू की। शुरुआत में उनका मकसद ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त शाम की पढ़ाई अवेलेबल कराना था। धीरे-धीरे उनका काम सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहा। उनकी संस्था ने शिक्षा के साथ-साथ हेल्थकेयर, बच्चों की सुरक्षा और कम्युनिटी डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में भी काम शुरू किया।

35
30 बच्चों से शुरू हुआ स्कूल, अब 300 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं

सुजैन ने साल 2015 में माउंटेन व्यू स्कूल की शुरुआत की थी। यह स्कूल शुरुआत में एक छोटे नर्सरी स्कूल के तौर पर शुरू हुआ था, जिसमें 30 से भी कम बच्चे पढ़ते थे। इनमें ज्यादातर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर गांवों से आते थे। समय के साथ यह स्कूल बढ़ता गया और अब यहां 300 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुजैन खुद स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने स्कूल का करिकुलम तैयार करने और टीचर्स को ट्रेनिंग देने में भी भूमिका निभाई है।

गांव में कई घंटे बिजली नहीं रहती

कैटरीना कैफ ने कई साल पहले अपनी मां की जिंदगी के बारे में बात करते हुए बताया था कि जिस गांव में वह रहती हैं, वहां हर समय बिजली उपलब्ध नहीं रहती। कई बार करीब 12 घंटे तक बिजली नहीं होती। इसका असर कैटरीना और उनकी मां की बातचीत पर भी पड़ता है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह अपनी मां से फेसटाइम पर बात करना चाहती हैं तो कई बार ऐसा संभव नहीं होता, क्योंकि बिजली या इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में उन्हें सामान्य फोन कॉल से ही बात करनी पड़ती है।

45
एसी तक की सुविधा नहीं, गर्मी में भी रहती हैं मां

कैटरीना ने एक दूसरे इंटरव्यू में अपनी मां की जिंदगी के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने कहा था कि गांव में बिजली की कमी के कारण एसी चलाने की सुविधा भी नहीं है। तमिलनाडु की गर्मी के बावजूद उनकी मां इसी माहौल में रहती हैं। कैटरीना के मुताबिक, उनकी मां ने यह जिंदगी मजबूरी में नहीं बल्कि लोगों की मदद करने की इच्छा की वजह से चुनी है। उन्होंने इसे मुश्किल जिंदगी बताते हुए कहा था कि इसके लिए एक अलग तरह के इंसान की जरूरत होती है और उन्हें नहीं पता कि वह खुद ऐसा जीवन जी पातीं या नहीं।

बचपन से ही चैरिटी का माहौल देखती आई हैं कैटरीना

कैटरीना ने यह भी बताया है कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनके परिवार के लिए कोई नई बात नहीं थी। उनकी मां लंबे समय से चैरिटी के काम से जुड़ी रही हैं और इसी वजह से कैटरीना और उनके भाई-बहनों का बचपन भी काफी सादा रहा। एक्ट्रेस ने अपने बचपन को लग्जरी और विशेष सुविधाओं से दूर बताया था। उन्होंने कहा था कि उनका परिवार बहुत साधारण और कम खर्च वाली जिंदगी से आया है और बचपन से ही उन्होंने ऐसे लोगों को देखा है जो गरीबी में रहते हैं।

55
आठ बच्चों की परवरिश भी अकेले की

सुजैन की निजी जिंदगी भी काफी संघर्षपूर्ण रही है। उनके और कैटरीना के पिता मोहम्मद कैफ अलग हो गए थे, जब कैटरीना और उनके भाई-बहन छोटे थे। इसके बाद सुजैन ने अपने आठ बच्चों की परवरिश अकेले की और इसी दौरान समाजसेवा का काम भी जारी रखा। कैटरीना ने कई मौकों पर बताया है कि उनकी मां ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला है और उनकी सोच को भी आकार दिया है।

मां के स्कूल को आर्थिक मदद करती हैं कैटरीना

भले ही कैटरीना अपनी मां के सामाजिक काम को ज्यादा प्रचारित नहीं करतीं, लेकिन वह उनके मिशन में आर्थिक रूप से मदद करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी फिल्मों और पब्लिक अपीयरेंस से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा स्कूल और उससे जुड़े कामों के लिए देती हैं। एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि कैटरीना अपनी मां के काम को लेकर बेहद सपोर्टिव हैं, लेकिन अपनी तरफ से की जाने वाली मदद को चर्चा में नहीं लाना चाहतीं। शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से वह हमेशा खुद वहां नहीं पहुंच पातीं, इसलिए आर्थिक मदद के जरिए इस काम को सपोर्ट करती हैं। कैटरीना की मां आज भी ग्रामीण तमिलनाडु में जरूरतमंद बच्चों के लिए काम कर रही हैं। उनकी संस्था का काम करीब 25 गांवों तक फैला हुआ है, जहां शिक्षा के अलावा किशोरों के विकास, महिलाओं को सशक्त बनाने, लाइफ-स्किल्स ट्रेनिंग, करियर गाइडेंस और सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां भी की जाती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories