Shweta Bachchan on Aishwarya Rai: 7 साल पहले श्वेता बच्चन ने भाभी ऐश्वर्या राय को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। 'कॉफी विद करण' सीजन 6 के 13वें एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने उनकी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कई सवाल पूछे थे।
एपिसोड के दौरान करण जौहर ने श्वेता से पूछा था कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन-सी बातें पसंद हैं, कौन-सी नापसंद हैं और ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे वह बर्दाश्त करती हैं।
इस पर श्वेता बच्चन ने भाभी ऐश्वर्या राय की जिंदगी में बड़ी सफलता हासिल करने और एक अच्छी मां होने के लिए उनकी तारीफ की थी।
26
भाभी ऐश्वर्या की किस बात से चिढ़ती हैं श्वेता बच्चन
श्वेता बच्चन के मुताबिक, “मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं कि ऐश्वर्या को फोन कॉल और मैसेज का जवाब देने में बहुत ज्यादा समय लगता है।
मैं उनके टाइम मैनेजमेंट को बर्दाश्त करती हूं। बता दें कि कॉफी विद करण के इस एपिसोड के दौरान दर्शकों को बच्चन परिवार के भाई-बहन और ऐश्वर्या के बीच रिश्ते की एक झलक देखने को मिली थी।
36
अभिषेक और ऐश्वर्या में से किसे बेहतर एक्टर मानती हैं श्वेता?
इसी एपिसोड में करण जौहर ने श्वेता से एक और सवाल पूछा था। उनसे पूछा गया कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय में से बेहतर एक्टर कौन है। इस पर श्वेता ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने भाई अभिषेक का नाम लिया था।
श्वेता का यह जवाब उस समय आया था, जब ऐश्वर्या राय का फिल्मी करियर काफी सफल रहा था। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में काम किया है।
इसी एपिसोड में अभिषेक बच्चन भी करण जौहर के एक सवाल में फंसते नजर आए थे। करण ने उनसे उनकी जिंदगी की दो अहम महिलाओं यानी पत्नी ऐश्वर्या राय और मां जया बच्चन को लेकर सवाल पूछा।
करण जौहर ने अभिषेक से पूछा था कि उन्हें अपनी पत्नी से ज्यादा डर लगता है या अपनी मां से। इस पर अभिषेक ने बिना ज्यादा सोचे जवाब दिया, "मेरी मां।"
तब श्वेता बच्चन ने इस पर तुरंत असहमति जताते हुए कहा, "पत्नी।" श्वेता के इस जवाब पर अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा था, "यह मेरा रैपिड फायर राउंड है, चुप रहो।"
56
अभिषेक-ऐश्वर्या बच्चन की प्रमुख फिल्में
अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया है। इनमें 'गुरु', 'युवा', 'पा', 'दिल्ली 6', 'बंटी और बबली' और 'ब्लफमास्टर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन को 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
66
2007 में हुई थी अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। इसके चार साल बाद, 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ।
दोनों की शादी और परिवार से जुड़ी खबरें लंबे समय से बॉलीवुड में चर्चा का विषय रही हैं। 'कॉफी विद करण' का यह पुराना एपिसोड भी अभिषेक, श्वेता और ऐश्वर्या के रिश्ते से जुड़े चर्चित पलों में शामिल रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।