रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो ‘Khatron Ke Khiladi 15’ वापसी के लिए तैयार है। इस बार ‘डर का नया दौर’ थीम के साथ शो में बड़े टीवी सितारे और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आएंगे। लेकिन इस सीजन का सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन है?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंटेस्टेंट्स का आधिकारिक ऐलान
करीब एक साल के ब्रेक के बाद रोहित शेट्टी ‘Khatron Ke Khiladi Season 15’ के साथ लौट रहे हैं। मेकर्स ने नए सीजन के 13 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की घोषणा कर दी है। इस बार शो की थीम “डर का नया दौर” रखी गई है, जिससे साफ है कि स्टंट पहले से ज्यादा खतरनाक और हाई वोल्टेज होने वाले हैं। शो को लेकर सोशल मीडिया पर अभी से जबरदस्त बज बना हुआ है और फैंस अपने पसंदीदा सितारों को खतरनाक स्टंट करते देखने का इंतजार कर रहे हैं।
26
Cape Town में होगी खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘Khatron Ke Khiladi 15’ की शूटिंग एक बार फिर साउथ अफ्रीका के Cape Town में होगी। यह लोकेशन फ्रेंचाइजी की सबसे पसंदीदा इंटरनेशनल लोकेशंस में से एक मानी जाती है। यहां पहले भी कई सीजन शूट हो चुके हैं। ऊंचे पहाड़, खतरनाक पानी वाले स्टंट और एडवेंचर टास्क इस सीजन को और ज्यादा रोमांचक बनाने वाले हैं। मेकर्स इस बार विजुअल लेवल और स्टंट स्केल को पहले से बड़ा बनाने की तैयारी में हैं।
36
KKK15 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट ने बढ़ाया बज
इस बार शो में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, ऑरी, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन जैसे नाम कन्फर्म बताए जा रहे हैं। वहीं चैलेंजर लाइनअप में करण वाही, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, जैस्मिन भसीन और अविका गौर भी शामिल हैं। टीवी और सोशल मीडिया के इन चर्चित चेहरों के आने से शो को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है। खासतौर पर ऑरी और गौरव खन्ना को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
46
रुबीना दिलैक बन सकती हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली स्टार
फीस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रुबीना दिलैक की हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘Bigg Boss 14’ के दौरान उन्हें लगभग 5 लाख रुपए प्रति हफ्ता फीस मिली थी। वहीं जब वे‘Khatron Ke Khiladi 12’ में बतौर कंटेस्टेंट दिखी थीं तो उनकी फीस में प्रति एपिसोड 10 से 15 लाख रुपए होने की खबरें सामने आई थीं। टीवी इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त पोपुलैरिटी और रियलिटी शोज का अनुभव उन्हें इस सीजन का सबसे महंगा कंटेस्टेंट बना सकता है। फैंस भी मान रहे हैं कि रुबीना इस बार तगड़ा पेचेक लेने वाली हैं।
56
गौरव खन्ना भी फीस की रेस में सबसे आगे
‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना का नाम भी हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उन्होंने ‘Bigg Boss 19’ में लगभग 17.5 लाख रुपए प्रति हफ्ता फीस ली थी। उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग और टीवी पर मजबूत पकड़ को देखते हुए इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि KKK15 में भी उन्हें भारी रकम ऑफर की गई होगी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि इस बार गौरव खन्ना शो के सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
66
आखिर कौन बनेगा KKK15 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट?
हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी कंटेस्टेंट की ऑफिशियल फीस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चर्चा पूरी तरह रुबीना दिलैक और गौरव खन्ना के इर्द-गिर्द घूम रही है। दोनों सितारों की मजबूत फैन फॉलोइंग, टीवी पॉपुलैरिटी और रियलिटी शो रिकॉर्ड उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से आगे खड़ा करते हैं। अब फैंस बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब शो ऑन एयर होगा और यह साफ होगा कि आखिर इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन बना।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।