
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की पॉपुलिरिटी किसी से छिपी नहीं है। उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन हाल ही में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ ऐसी घटना हुई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। खेसारी लाल यादव खुर्दा महोत्सव में मंच पर गाना गा रहे थे, तभी किसी ने उनकी ओर चप्पल फेंक दी। इस पर उन्होंने गाना रोककर मंच से ही जवाब दिया। उनका रिएक्शन अब चर्चा में है।
यह घटना खुर्दा महोत्सव में शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव का परफॉर्मेंस देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटे थे। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह से भरा हुआ था। इसी बीच किसी व्यक्ति ने मंच पर गाते हुए खेसारी लाल यादव की ओर चप्पल फेंक दी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। हालांकि किसने चप्पल फेंकी इसकी पहचान नहीं हो पाई।
इस घटना के बाद खेसारी लाल यादव ने कुछ देर के लिए अपना गाना रोक दिया। उन्होंने मंच से उस व्यक्ति को जवाब देते हुए कहा, 'आई लव यू, तुम जैसों का सम्मान करता हूं।' रिपोर्ट के मुताबिक, उनके जवाब में मजाक अंदाज भी था। उन्होंने गलत व्यवहार करने वाले लोगों की गलतियों से दूसरों को सीख मिलने की बात कही। इस तरह की घटना के बावजूद खेसारी ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और बाद में फिर से गाना शुरू कर दिया। उनके इस रिएक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। खेसारी लाल यादव के अलावा अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का हिस्सा थीं। ऐसे आयोजनों में कलाकार और दर्शक, दोनों ही कार्यक्रम का अहम हिस्सा होते हैं। मंच की ओर चप्पल या कोई दूसरी वस्तु फेंकना कलाकार के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।
और पढ़ें: बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं काजल राघवानी, 'राइज एंड फॉल 2' में बताई दिल की बात
खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और गायक हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों और गानों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके चर्चित गानों में 'ठीक है' और 'सज के संवर के' जैसे गाने शामिल हैं।
और पढ़ें: अक्षरा सिंह से प्यार, फिर ज्योति से शादी..पवन सिंह की जिंदगी में कैसे आया रिश्तों का तूफान?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।