
अगर आप के-ड्रामा के शौकीन हैं और इंडियन फिल्म भी देखना खूब पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये सप्ताह मजेदार रहने वाला है। कोरियाई फिल्म 'कनकाराजू' (वरुण तेज अभिनीत) की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला। साथ ही मिली-जुली समीक्षाएं भी मिली। अब मेरलापाका गांधी की हॉरर कॉमेडी फिल्म, कोरियन कनकराजू जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म में आने वाली है। फिल्म में वरुण तेज , रितिका नायक और सत्या मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
कोरियाई कनकराजू 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने इंस्टा अकाउंट में पोस्टर शेयर कर जानकारी दीं।पोस्टर में वरुण के मुख्य किरदार को जिकडो (तलवार) पकड़े हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में वह एशियाई गैंगस्टरों से घिरा हुआ है।
अगर आप वीकेंड में इंडियन के साथ कोरियन ड्रामा एंजॉय करना चाहते हैं, तो कोरियाई कनकराजू फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म में वरुण ने फिल्म में कनकरजू का किरदार निभाया है, जो रायलसीमा के एक गांव रहता है। उसका गुस्सैल स्वभाव है लेकिन जीवन बेहद साधारण है। कहानी में जब ट्विस्ट आता है, जब रहस्यमय अजगर के आकार के फूलदान में रखी किसी चीज का उस पर असर शुरू हो जाता है। कहानी जब ज्यादा दिलचस्प हो जाती है, जब कनकरजू की आंखें नीली हो जाती हैं और उसे सुपरनैचुरल पावर मिल जाती है। फिल्म में दक्षिण कोरिया भी फिल्म का मेन करेक्टर पहुंच जाता है। फिर कैसे इस किरदार का कोरियाई माफिया से सामना होता है और कैसे मुसीबते सामने आती है, ये फिल्म देखने के बाद आपको पता चलेगा। कोरियाई और रायलसीमा की संस्कृतियों के बीच हास्यपूर्ण टकराव को फिल्म में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
और पढ़ें: 'एक्स्ट्रा इंचेज'...करण के सवाल पर ट्विंकल का जवाब सुन शर्मा गए थे अक्षय कुमार, फिर ऐसे संभाला मामला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।