ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के सवाल पर कहा था कि अक्षय कुमार के पास खान्स से 'एक्स्ट्रा इंचेज' हैं। जवाब सुन अक्षय शर्मा गए, फिर ट्विंकल ने साफ किया कि बात उनके पैरों के साइज की थी। आइए बताते हैं, पूरा मामला।
बॉलीवुड के सबसे चर्चित टॉक शोज में से एक 'कॉफी विद करण' में सितारे अक्सर अपनी प्राइवेट लाइफ और रिश्तों से जुड़े खुलासे करते नजर आते हैं। करण के अजीबो-गरीब सवालों का जवाब भी वो बड़ी बेबाकी से दे देते हैं। इसी में एक नाम ट्विंकल खन्ना का भी है, जिन्होंने अपने जवाब से करण और अक्षय कुमार दोनों को शर्माने पर मजबूर कर दिया। आइए बताते हैं, पुराना वाकया, जिसका वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है।
करण जौहर ने पूछा था अजीब सवाल
दरअसल, साल 2016 में अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना 'कॉफी विद करण' सीजन 5 में मेहमान बनकर पहुंचे थे। रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने ट्विंकल से सवाल किया कि अक्षय कुमार के पास ऐसा क्या है, जो बॉलीवुड के खान्स के पास नहीं है? ट्विंकल ने बिना ज्यादा सोचे जवाब दिया, 'Some extra inches.' उनका यह जवाब सुनते ही करण जौहर चौंक गए, जबकि अक्षय कुमार भी शर्माते हुए नजर आए। अक्षय उस वक्त इतना शर्मा गए कि नीचे देखते हुए कॉफी पीने लगें। वहीं, ट्विंकल पर ऐसे जवाब देने की मुस्कान थी।
'एक्स्ट्रा इंचेज' सुनकर अक्षय हो गए थे शर्मिंदा
ट्विंकल का जवाब सुनकर करण का रिएक्शन भी देखने लायक था। जवाब का डबल मीनिंग निकलने पर माहौल काफी मजेदार हो गया और अक्षय कैमरे के सामने असहज होकर मुस्कुराते नजर आए। हालांकि, ट्विंकल ने तुरंत स्थिति साफ करते हुए करण से कहा कि वह गलत दिशा में न सोचें। उनका इशारा अक्षय के पैरों के साइज की ओर था। यानी 'एक्स्ट्रा इंचेज' से उनका मतलब अक्षय के फुट साइज से था, न कि उनके कद या किसी और चीज से। बाद की रिपोर्ट्स में अक्षय के फुट साइज को 12 भी बताया गया है।

और पढ़ें: 'सती को कायर नहीं कहा था, लेकिन...' जौहर के बयान पर ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, हेटर्स को ऐसे कराया चुप
ट्विंकल ने करण की भी खिंचाई कर दी
मजेदार बात यह थी कि सफाई देने के साथ ट्विंकल ने करण जौहर की भी टांग खींच दी। उन्होंने करण से कहा कि वह अक्षय को देखकर गलत मतलब न निकालें और मजाक में उनकी सोच पर ही सवाल उठा दिया। ट्विंकल का यही बेबाक और हाजिरजवाबी वाला अंदाज उन्हें 'Mrs Funnybones' वाली पहचान दिलाता है।
इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार की नई फिल्म होगी एकदम अलग, कहानी से शूटिंग तक सब हुआ खुलासा
