
सलमान खान और उनके फैमिली मेम्बर्स की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे इमोशनल और टूटे हुए नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीरें और वीडियो कुमुद राणे के अंतिम संस्कार के हैं। इसमें ना केवल सलमान खान, उनके भाई अरबाज़ खान, सोहेल खान, मां सलमा खान, दूसरी मां हेलन, बहन अर्पिता खान समेत खान परिवार के कई सदस्य दिखे। संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे समेत कई अन्य सेलेब्स भी इस फ्यूनरल में दिखे। वायरल वीडियो और तस्वीरें देखने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कुमुद राणे कौन थीं?
ज्यादा जानकारी तो उपब्ध नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर मौजूद इन्फॉर्मेशन के हिसाब से कुमुद राणे सलमान खान के परिवार की बेहद करीबी थीं। अगर कुमुद का इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो उन्हें मलाइका अरोड़ा से लेकर सुहाना खान और मानव मंगलानी और मीनाक्षी शेषाद्री समेत कई सेलेब्स उन्हें फॉलो करते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहीं सेलेब्स के साथ फोटो हैं तो कभी सेलेब्स की फोटो हैं।
यह भी पढ़ें : Salman Khan के किस करीबी की मौत हुई कि वे अंतिम संस्कार में टूट गए? इमोशनल कर रहा वायरल वीडियो
कुमुद राणे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो है, जिसमें वे सलमान खान के साथ नज़र आ रही हैं। यह तस्वीर कुमुद ने एक जनवरी 2025 को शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "New Year #2025 #Gratitude."
कुमुद राणे की एक इंस्टाग्राम फोटो से मालूम होता है कि वे संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर के बेहद क्लोज थीं। उन्होंने संजय कपूर और महीप कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी पर एक रील शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, "शादी की सालगिरह मुबारक हो मिस्टर और मिसेज कपूर।"
कुमुद राणे की दोस्ती सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के साथ अच्छी थी। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में उनके साथ वाली कई तस्वीरें शेयर की थीं और उन्हें अपनी बहन बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी।
कुमुद राणे मलाइका अरोड़ा की भी खास दोस्त थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उनके साथ भी कई तस्वीरें शेयर की थीं। एक पोस्ट में वे लॉस एंजिलिस में मलाइका संग एन्जॉय करती थीं। उन्होंने कैप्शन में भी लिखा, "LAnights."
अगर तस्वीरें देखें तो पाते हैं कि बॉबी देओल और अनिल कपूर के साथ भी कुमुद राणे की खास बॉन्डिंग थी। वे सलमान खान, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'रेस 3' की टीम का हिस्सा थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कौन-सी जिम्मेदारी संभाली थी।
कुमुद राणे ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 5 फ़रवरी 2025 को की थी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने जन्मदिन के लिए दोस्तों का आभार माना था। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "#Birthday #2025 #Gratitude." इसके बाद उन्होंने कोई पोस्ट नहीं की थी।
यह भी पढ़ें : Who is Kumod Raney: जिस दोस्त के लिए छलक पड़े सलमान खान के आंसू, जानिए कौन थी कुमुद राणे?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।