किस करीबी पारिवारिक दोस्त के अंतिम संस्कार में दिखे सलमान टूटे हुए? क्या सलमान खान ने रोते-रोते खुद को संभाला? क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं उनके इमोशनल वीडियो? क्या सलमान की फैमिली भी उस मौके पर मौजूद थी? जानिए पूरा मामला और वायरल वीडियोज की सच्चाई।

सलमान खान एक बार फिर अपने इमोशनल साइड को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह अपने करीबी पारिवारिक दोस्त कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जहां उनका बेहद भावुक रूप देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में सलमान को अंतिम संस्कार के दौरान टूटते हुए देखा गया, जिसने फैंस को भी इमोशनल कर दिया। इस मौके पर खान परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे। सलमान का यह भावुक अंदाज एक बार फिर यह साबित करता है कि वह अपने करीबियों से गहरे रिश्ते रखते हैं और मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान अपने करीबी पारिवारिक दोस्तकुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। वहां वह सुरक्षा घेरे और करीबी सहयोगियों के साथ नजर आए। उनका चेहरा साफ तौर पर दुख और भावनाओं से भरा हुआ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सलमान खान बेहद इमोशनल नजर आए। अंतिम संस्कार के दौरान वह हाथ जोड़कर खड़े दिखे और कई मौकों पर खुद को संभालने की कोशिश करते दिखे। कुछ वीडियो में उनके टूटने के भाव ने फैंस को भी भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें : कुमुद राणे और सलमान खान परिवार का क्या था रिश्ता? तस्वीरों से खुले राज, आखिरी पोस्ट आई सामने

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में इस कदर क्यों टूटे सलमान खान? छोटे भाई सोहेल ने बताया रिश्ता

पूरा परिवार रहा कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में मौजूद

इस मौके पर सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि पूरा खान परिवार भी मौजूद रहा। उनकी मां सलमा खान (सुषिला), सौतेली मां हेलेन, भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए और अंतिम श्रद्धांजलि दी। सलमान खान इस मौके पर बेहद सादे अंदाज में नजर आए। उन्होंने चेक शर्ट और जींस पहनी हुई थी। हालांकि उनकी सादगी के बावजूद उनका भावुक चेहरा फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस सलमान खान को सपोर्ट कर रहे हैं और संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि सलमान हमेशा अपने करीबियों के साथ खड़े रहते हैं।