Who is Kumod Raney: कौन थी कुमुद राणे, जिनके निधन से भावुक हो गए सलमान खान? खान परिवार से उनका रिश्ता कितना खास था? अंतिम संस्कार में सलमान, अरबाज और सोहेल खान क्यों पहुंचे? आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं कुमुद राणे और सलमान खान के वीडियो?

Who is Kumod Raney: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अक्सर मुश्किल हालात में भी मजबूत देखा जाता है, लेकिन इस बार एक करीबी दोस्त की मौत ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया। मुंबई में कुमुद राणे के अंतिम संस्कार से सामने आए वीडियो में सलमान खान भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दृश्यों के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कुमुद राणे कौन थे और खान परिवार से उनका रिश्ता कितना खास था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन थी कुमुद राणे?

कुमुद राणे एक जाने-माने उद्यमी (Entrepreneur) थीं। वह दुबई स्थित ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड Reign Beauty Bar के संस्थापक थीं। बिजनेस जगत में अपनी पहचान बनाने के अलावा कुमुद राणे खान परिवार के बेहद करीबी दोस्तों (Kumod Raney Salman Khan Friend) में गिनी जाती थीं। बताया जाता है कि उनका और खान परिवार का रिश्ता कई दशकों पुराना था। यही वजह है कि उनके निधन की खबर ने पूरे खान परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

सलमान खान का भावुक वीडियो हुआ वायरल?

9 जून को मुंबई के सांताक्रूज स्थित श्मशान घाट में कुमुद राणे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सलमान खान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ वहां पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सलमान खान अपनी कार के पास खड़े होकर बेहद भावुक दिखाई देते हैं। वह एक करीबी शख्स को गले लगाते हुए आंसू रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं। सलमान का यह भावुक रूप देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए।

View post on Instagram

खान परिवार के लिए सिर्फ दोस्त नहीं, परिवार जैसे थे कुमुद राणे

अंतिम संस्कार के दौरान सलमान खान के भतीजे निर्वाण खान और अरहान खान भी बेहद दुखी नजर आए। उनकी भावुकता को देखकर कई लोगों का मानना है कि कुमुद राणे सिर्फ परिवार के दोस्त नहीं बल्कि घर के सदस्य जैसी थीं। इस मौके पर सलमान की मां सलमा खान और अभिनेत्री हेलेन भी मौजूद रहीं। पूरे खान परिवार की मौजूदगी इस बात का संकेत देती है कि कुमुद राणे उनके जीवन में कितना खास स्थान रखते थे।

सोशल मीडिया पर उमड़ा संवेदनाओं का सैलाब

कुमुद राणे के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सलमान खान और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर हजारों लोगों ने दुख जताते हुए कुमुद राणे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। कुमुद राणे का नाम पहले कभी ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहा, लेकिन सलमान खान के साथ उनके गहरे रिश्ते और अंतिम संस्कार में खान परिवार की भावुक मौजूदगी ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।