Parag Tyagi vlog: पराग त्यागी ने श्मशान घाट में किस तरह के अनुभव महसूस करने का दावा किया? भगवान कृष्ण की पेंटिंग देखकर पराग ने क्या कहा? पराग के श्मशान घाट वाले वीडियो पर लोगों का क्या है रिएक्शन? 

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला ( Shefali Jariwala) की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। लेकिन 42 वर्ष की उम्र में शेफाली के निधन ने पराग की जिंदगी बदल दी। पत्नी को खोने के बाद पराग लगातार उनकी यादों के सहारे जीवन बिताने की कोशिश कर रहे हैं और अपने अनुभव सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्लॉग के लिए पहुंचे श्मशान घाट

हाल ही में पराग त्यागी अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए मोदीनगर के एक श्मशान घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां के माहौल, शांति और अपने अनुभवों को कैमरे में कैद किया। पराग ने बताया कि श्मशान घाट में पहुंचकर उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा और सुकून महसूस हुआ। उनका कहना था कि वहां का वातावरण बेहद शांत था, जिसने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया।

आत्माओं की मौजूदगी महसूस करने का दावा

व्लॉग के दौरान पराग ने कहा कि उन्हें श्मशान घाट में कुछ अदृश्य गतिविधियां और आवाजें महसूस हुईं। उन्होंने कैमरे के सामने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वहां किसी प्रकार की ऊर्जा मौजूद हो। पराग ने वहां मौजूद आत्माओं से बातचीत करने की कोशिश भी की और कहा कि वह किसी को परेशान करने नहीं आए हैं, बल्कि सभी के लिए शांति और खुशहाली की कामना करते हैं।

View post on Instagram

भगवान कृष्ण के संदेश से मिला सहारा

श्मशान घाट में पराग को भगवान कृष्ण और अर्जुन की एक पेंटिंग भी दिखाई दी, जिस पर गीता का संदेश लिखा हुआ था। इसे देखकर पराग भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब भगवान का साथ हो तो डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि "हरि हमारे साथ हैं और परी भी हमारे साथ है", जिससे साफ था कि वह आज भी शेफाली को अपने बेहद करीब महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'वो पैडेड ब्रा पहनने को कहते थे', जाह्नवी के बाद तापसी पन्नू का पुराना बयान हो रहा वायरल

वीडियो पर फैन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

पराग के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने उनकी भावनाओं को समझते हुए उनका समर्थन किया, जबकि कुछ ने सलाह दी कि उन्हें ऐसे स्थानों की बजाय मंदिरों में जाना चाहिए। वहीं, कई यूजर्स ने उनके दर्द को समझा। इसके साथ ही उन्हें धार्मिक वीडियो बनाने की सलाह दी।

और पढ़ें: 7 साल से नहीं की कोई बॉलीवुड मूवी, फिर भी सैकड़ों करोड़ की मालकिन, कौन है यह हीरोइन