
टीवी की ड्रामा क्वीन एकता कपूर अपने सीरियल्स को लेकर काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार शोज प्रोड्यूस किए और इन्हीं में से एक सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी। इसी सीरियल का दूसरा पार्ट इन दिनों घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। दर्शक एक बार फिर तुलसी और मिहिर को साथ देखकर काफी एक्साइटेड है। हालांकि, अब इसी शो को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीरियल जल्दी ही बंद होने वाला है। ऐसा क्यों किया जा रहा है, इसकी वजह भी सामने आई हैं। आइए, जानते हैं डिटेल में...
एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से ये शो टीवी की टीआरपी रेटिंग में नंबर वन बना हुए है। बता दें कि जब से ये सीरियल शुरू हुआ है ये टीआरी लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर रहा है। इसमें कई धमाकेदार उलट फेर भी देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक शॉकिंग खबर आ रही है, जिसके हिसाब से ये जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। बता दें कि ये सीरियल जुलाई 2025 में शुरू हुआ था और बताया गया था कि इसे लिमिटेड एपिसोड्स के साथ प्रसारित किया है। हालांकि, कुछ वक्त ऐसी खबर आई थी कि इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो अब इसके ऑफ एयर होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इसके जितने एपिसोड तय थे, उतने ही प्रसारित किए जाएंगे और फिर इसे बंद किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये इसी साल अप्रैल में बंद हो जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसके ऑफ एयर होने की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई हैं।
ये भी पढ़ें... KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों शानदार ट्रैक चल रहा है। वहीं, अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो इसमें दिखाया जाएगा कि मिहिर का एक्सीडेंट हो गया है, वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वहीं तुलसी, मिहिर को इस हालात में देखकर टूट गई है। मिहिर के एक्सीडेंट के पीछे रणविजय का हाथ है। इतना ही नहीं रणविजय अब तुलसी को भी मारने की प्लानिंग कर रहा है। दूसरी ओर नोयना अपनी चाल चल रही है और वो हर हाल में तुलसी-मिहिर का तलाक करवाना चाहती है। क्या रणविजय और नोयना अपने-अपने मकसद में कामयाब होंगे या तुलसी-मिहिर दोनों की साजिशों का पर्दाफाश करेंगे, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें... KSBKBT 2 का वो महा फिसड्डी हीरो, जिसकी 22 में से 21 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर Flop
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।