
कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, शो में लगातार बड़े ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट बन गए, जबकि मजबूत दावेदार मानी जा रहीं शिवांगी जोशी का अचानक एविक्शन हर किसी को हैरान कर गया। दोनों के बीच हुए इमोशनल टास्क, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और अन्य कंटेस्टेंट्स के फैसले, फिर श्रेया कालरा के चौंकाने वाले मूव ने पूरे गेम का समीकरण बदल दिया। दिलचस्प बात यह है कि एविक्शन के बावजूद शिवांगी के शो जीतने की अफवाहें भी तेज हो गई हैं।
नए टास्क में घरवालों को 'लॉक अप 2' का पहला फाइनलिस्ट चुनना था। शुरुआत में लैला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और आकांक्षा चमोला ने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया। इसके बाद मुकाबला सिर्फ हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच रह गया। दोनों को आखिरी सेल में भेजा गया, जहां उन्हें तय करना था कि कौन फाइनल में जाएगा और कौन पीछे हटेगा। दोनों एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहे, जिससे माहौल बेहद इमोशनल हो गया।
यह भी पढ़ें : Spider-Man: Brand New Day 4 दिन में बनी 2026 तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, अब बस इन 2 मूवी से पीछे
बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा ने कहा, "मैं यह गेम हार चुका था।" हर्षद ने आगे कहा कि पूरे सीजन में उन्होंने हमेशा दूसरों के लिए खेला और उनकी मदद की, लेकिन इस बार वह पहली बार अपने लिए सोचना चाहते हैं और अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। इस पर शिवांगी ने जवाब दिया, "अगर यह ट्रॉफी मेरी किस्मत में होगी तो देर-सबेर मुझे मिल ही जाएगी।" काफी देर तक दोनों एक-दूसरे को फाइनलिस्ट बनने के लिए मनाते रहे।
जब दोनों कोई फैसला नहीं ले पाए तो जेलर रितेश देशमुख ने दखल दिया और उनसे फैसला लेने को कहा। आखिरकार हर्षद ने पीछे न हटने का फैसला लिया और कहा कि इस बार वह खुद के बारे में सोचना चाहते हैं। इसके बाद शिवांगी सेल से बाहर आ गईं और हर्षद चोपड़ा 'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बन गए। सेल से बाहर आने के बाद शिवांगी भावुक होकर रो पड़ीं और कहा कि हर्षद भी इस खिताब के उतने ही हकदार हैं जितनी वह खुद हैं।
इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स का मानना था कि हर्षद ने भावनात्मक दबाव बनाकर शिवांगी को फैसला लेने पर मजबूर किया। एक यूजर ने लिखा, "हर्षद, प्लीज इमोशनल ब्लैकमेल करना बंद करो। वह सिर्फ अपना गेम खेल रही है। उसने कभी तुमसे अपने लिए खेलने को नहीं कहा था। इसलिए जोकर जैसी हरकत मत करो।"एक अन्य यूजर ने लिखा, "हर्षद और शिवांगी ने 'लॉक अप 2' को सास-बहू सीरियल बना दिया है। कहानी बेहद बोरिंग हो गई है।"
यह भी पढ़ें : वो साल, जब आई थीं सनी देओल की सबसे ज्यादा फ़िल्में, एक के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड!
दूसरी ओर कई लोगों ने हर्षद का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, “पहले दिन से हर्षद उसकी ढाल बनकर खड़ा रहा। वह हमेशा ईमानदारी से उसके साथ रहा। लेकिन जब उसकी बारी आई तो शिवांगी ने सिर्फ आंसुओं का सहारा लिया। दोस्ती सुविधा तक सीमित थी।” एक अन्य पोस्ट में लिखा गया, "असल नागिन तो शिवांगी निकली। हर्षद हमेशा उसके साथ खड़ा रहा और अब वह खुद को ज्यादा डिजर्विंग बता रही है।"
एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब पिछले टास्क का फायदा जीतने वाली श्रेया कालरा को किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर करने का अधिकार मिला। घरवालों को लगा कि वह योगेश रावत या आकांक्षा चमोला को बाहर करेंगी, लेकिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए शिवांगी जोशी का नाम लिया। यह फैसला सुनकर घर के सदस्य और दर्शक दोनों हैरान रह गए।
शिवांगी जोशी के बाहर होने के बावजूद उन्हें लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। India Forums की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवांगी जोशी के 'लॉक अप 2' की विजेता बनने की चर्चा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि श्रेया कालरा रनर-अप रह सकती हैं, जबकि पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा कथित तौर पर टॉप-5 में भी नजर नहीं आएंगे। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस तरह की किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 'लॉक अप 2' को कंगना रनौत होस्ट कर रही हैं, जबकि रितेश देशमुख जेलर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।