मार्वल की 'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' ने भारत में सिर्फ 4 दिनों में 250 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह भारत में कमाई के मामले में 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

मार्वल स्टूडियोज की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चौथे दिन भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई। रविवार को कमाई का ऐसा तूफ़ान आया कि यह 2026 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। फिल्म ने रविवार को शनिवार के मुकाबले हलकी सी छलांग लगाई, जिसके चलते इसने अकेले भारत में 250 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु—चारों भाषाओं में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला। जानिए फिल्म की चौथे दिन की कमाई से लेकर ऑक्यूपेंसी तक की पूरी डिटेल...

'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' ने चौथे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' ने चौथे दिन यानी पहले रविवार को लगभग 76 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। इसके साथ ही फिल्म में भारत में फिल्म का चार दिन का नेट कलेक्शन ₹256.20 करोड़ पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹306.37 करोड़ हो गया है। चौथे दिन फिल्म ने लैंग्वेज वाइज ऐसा कलेक्शन किया :-

भाषाचौथे दिन की कमाई 4 दिन की कुल कमाई
अंग्रेजी40 करोड़ रुपए140.85 करोड़ रुपए
हिंदी29 करोड़ रुपए91 करोड़ रुपए
तमिल 3.55 करोड़ रुपए12.55 करोड़ रुपए
तेलुगु3.25 करोड़ रुपए11.25 करोड़ रुपए
कन्नड़10 लाख रुपए23 लाख रुपए
मलयालम10 लाख रुपए32 लाख रुपए
टोटल नेट कलेक्शन 76 करोड़ रुपए256.20 करोड़

'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' डे वाइज कलेक्शन

दिनकमाई
पहला दिन (गुरुवार)60.60 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शुक्रवार)49.35 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (शनिवार)70.25 करोड़ रुपए
चौथा दिन (रविवार)76 करोड़ रुपए
टोटल कलेक्शन256.20 करोड़ रुपए

स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे की चौथे दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

शोऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह64%
दोपहर83.22%
शाम83.44%
रात NA
ओवरऑल76.89%

2026 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में

नं.फिल्म भारत में नेट कलेक्शन
1धुरंधर 2 : द रिवेंज (हिंदी)1149.30 करोड़ रुपए
2बॉर्डर 2 (हिंदी)329.43 करोड़ रुपए
3स्पाइडर मैन : अ ब्रैंड न्यू डे (इंग्लिश)256.20 करोड़ रुपए
4पेद्दी (तेलुगु)244.57 करोड़ रुपए
5मन शंकर वर प्रसाद गारू (तेलुगु)218.47 करोड़ रुपए

'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' की कहानी क्या है?

निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन की यह फिल्म पीटर पार्कर की नई शुरुआत की कहानी दिखाती है। दुनिया उसके असली अस्तित्व को भूल चुकी है। ऐसे में पीटर पार्कर दोबारा अपनी जिंदगी संभालने की कोशिश करता है। इसी दौरान न्यूयॉर्क की सुरक्षा करते हुए उसका सामना एक ऐसे नए और खतरनाक दुश्मन से होता है, जो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल देता है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक समेत कई लोकप्रिय हॉलीवुड कलाकार नजर आए हैं।