Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी

Published : Jan 13, 2026, 04:51 PM IST

देशभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर आम और खास इसको अपने अंदाज मना रहा है। एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला भी जारी है। वैसे, तो ये त्योहार पंजाबियों में ज्यादा जोश के साथ मनाया जाता है, लेकिन अब सभी लोग इसे मनाने लगे हैं।  

PREV
17
फिल्मों में दिखा लोहड़ी का जश्न

लोहड़ी के जश्न के बीच आपको बता दें कि बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिसमें ये त्योहार सेलिब्रेट करते दिखाया गया है। इसमें शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्में शामिल हैं। जानते हैं इनके बारे में…

27
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

1995 में आई डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे। फिल्म पंजाबी कल्चर पर बेस्ड थी और इसमें लोहड़ी का का त्योहार मनाते हुए एक गाना भी दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें... Makar Sankranti: सलमान, आमिर और SRK ने उड़ाई पतंग! डांस का मूड बनाते ये गाने

37
फिल्म वीर जारा

2004 में आई डायरेक्टर यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। इस फिल्म में भी लोहड़ी का जश्न दिखाया गया था। ये गाना काफी फेमस भी हुआ।

47
फिल्म यमला पगला दीवाना

2011 में आई डायरेक्टर समीर कर्णिक की फिल्म यमला पगला दीवाना में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल लीड रोल में थे। फिल्म में एक लोहड़ी का गाना दिखाया गया था। पंजाबी अंदाज वाले इस गाने को खूब पसंद किया गया था।

57
फिल्म सन ऑफ सरदार

2012 में आई अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म सन ऑफ सरदार के डायरेक्टर अश्विनी धीर थे। फिल्म में लोहड़ी पर बेस्ड एक गाना था। इसमें अजय-सोनाक्षी के साथ जूही चावला भी नजर आईं थीं।

67
फिल्म गुड न्यूज

2019 में आई फिल्म गुड न्यूज में भी लोहड़ी से जुड़ा एक गाना था। इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। इस मूवी के डायरेक्टर राज मेहता थे।

77
फिल्म पटियाला हाउस

अनुष्का शर्मा और अक्षय कुमार की फिल्म पटियाला हाउस 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में लोहड़ी की रौनक देखने को मिली थी। इस मूवी को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था। इसमें ऋषि कपूर भी थे।

ये भी पढ़ें... संक्रांति पर आई 70 साल के हीरो की मूवी का दिखा जलवा, छापे इतने नोट पछाड़ा धुरंधर को!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories