बॉलीवुड के पतंग गाने आपकी मकर संक्रांति को खास बना सकते हैं। शाहरुख, सलमान खान और आमिर खान इन गीतों का हिस्सा रहे हैं। यहां इस खूबसूरत गानों की झलक पेश कर रहे हैं। 

Makar Sankranti: मकर संक्राति का त्यौहार 14 जनवरी को सेलीब्रिट किया जाएगा। इस दिन पतंग उड़ाने की पंरपरा है। गुजरात में तो बड़े पैमाने पर पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं होती हैं। दरअसल संक्राति का पर्व हर्ष और उल्लास का त्यौहार है, जिसमें लोग नए मौसम ( गुलाबी ठंड ) का स्वागत रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर करते हैं। इस खास मौके को बॉलीवुड मूवी में भी खूबससूरती से दिखाया गया है। इस पर कई गाने भी पिक्चराइज किए गए हैं। यहां हम कुछ सुपरहिट गाने डिटेल सहित शेयर कर रहे हैं, जो आपके पर्व को और भी खुशनुमा बना देगें।

1. उड़ी… उड़ी जाए – रईस (2017)

शाहरुख खान की मूवी का रईस का यह गाना मकर संक्रांति के साथ गुजरात की पतंगबाजी कल्चर को भव्य अंदाज़ में पेश करता है।

किंग खान की रईस बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और यह गाना आज भी कई फेस्टीवल और इवेंट का हिस्सा है।

YouTube video player

ढील देदे ( हम दिल दे चुके सनम )

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट मूवी हम दिल दे चुके सनम का गाना ढील...देदे दे रे...में गुजरात की पतंगबाजी को बेहद मस्ती भरे अंदाज में पेश किया गया है। इस गाने को शंकर महादेवन, कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाजें दी हैं।

YouTube video player

काई पो चे – मांझा (2013)

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्माया गए गाने में पतंगबाजी दोस्ती, सपनों के साथ सामाजिक बदलाव का मजबूत बंधन पेश किया गया है। स्वर: Amit Trivedi and Mohan Kanan | गीत: स्वानंद किरकिरे | संगीत: अमित त्रिवेदी का है।

रुत आ गई रे- 1947 अर्थ

आमिर खान और नंदिता दास पर पिक्चराइज सॉन्ग में... दोनों पतंग उड़ाते हुए प्यार की पीगें बढ़ा रहे हैं। सुखविंदर सिंह ने इस गाने को आवाज दी है। गीतकार जावेद अख्तर के बोलों को एआर रहमान ने अपने संगीत से सजाया है।

YouTube video player

चली चली रे पतंग (भाभी, 1957)

 लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी का ये गाना भी नीले आसमान में गोते लगाती पतंग पर पिक्चराइज किया गया है। इस गाने को Rajinder Krishan ने लिखा..संगीत चित्रगुप्त ने तैयार किया। ये सुपरहिट गाना आज भी आकाशवाणी पर खूब बजाया और सुना जाता है।

YouTube video player