- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Bollywood Longest Songs: बॉलीवुड के 5 सबसे लंबे गाने, 'बॉर्डर' का संदेशे आते हैं किस नं. पर?
Bollywood Longest Songs: बॉलीवुड के 5 सबसे लंबे गाने, 'बॉर्डर' का संदेशे आते हैं किस नं. पर?
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' का पहला गाना 'घर कब आओगे' 2 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। यह 1997 में आई 'बॉर्डर' के गाने 'संदेशे आते हैं' का रीक्रिएशन है, जिसे बॉलीवुड के सबसे लंबे गानों में गिना जाता है। ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे लंबे गाने...

5. गाना : द मैलोडी सॉन्ग
- फिल्म : मुझसे दोस्ती करोगे (2002)
- अवधि : 12.10 मिनट
लता मंगेशकर, उदित नारायण, सोनू निगम और पामेला चोपड़ा की आवाज़ वाले इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं, जबकि राहुल शर्मा ने इसका म्यूजिक दिया है। गाना ऋतिक रोशन, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, उदय चोपड़ा और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट पर फिल्माया गया है। इस फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था।
यह भी पढ़ें : 2025 में BO पर बने 5 धुरंधर रिकॉर्ड, 2026 में जिन्हें तोड़ना नहीं होगा आसान
4. गाना : एक मुलाक़ात ज़रूरी है सनम
- फिल्म : सिर्फ तुम (1999)
- अवधि : 12.13 मिनट
अहाथियन के निर्देशन वाली 'सिर्फ तुम' में यह गाना समीर ने लिखा था और अमीन सबरी-फहीद सबरी ने मिलकर इसे गाया था। नदीम श्रवण ने इस गाने को कंपोज किया था और संजय कपूर और प्रिया गिल पर यह फिल्माया गया था।
3. गाना : सुनोजी दुल्हन
- फिल्म : हम साथ साथ हैं (1999)
- अवधि : 12.20 मिनट
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के लिए इस गाने को उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति, सोनू निगम, रूप कुमार राठौड़ और प्रतिमा राव ने आवाज़ दी है। गाने के कंपोजर राम लक्ष्मण थे। सलमान खान, सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल, तब्बू, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीलम और महेश ठाकुर समेत पूरी स्टार कास्ट पर फिल्माए गए इस गाने के बोल आर. किरण, मिताली शशांक और रविन्द्र रावल जैसे गीतकारों ने लिखे हैं।
यह भी पढ़ें : OTT पर सबसे महंगी बिकीं ये 5 फ़िल्म, रिलीज से पहले Top 2 ने कर डाली बंपर कमाई!
2. गाना : मैं कहीं भी रहूं
- फिल्म : एलओसी कारगिल (2003)
- अवधि : 12.51 मिनट
जे.पी. दत्ता के निर्देशन में बनी 'एलओसी कारगिल' में यह गाना आशुतोष राणा, मनोज बाजपेयी, अजय देवगन, अक्षय खन्ना, सैफ अली खान और संजय कपूर समेत फिल्म की अन्य स्टार कास्ट पर फिल्माया गया है। जावेद अख्तर ने इस गाने के बोल लिखे हैं। अनु मलिक ने इसे कंपोज किया है।
1. गाना : संदेशे आते हैं
- फिल्म : बॉर्डर (1997)
- अवधि : 13.49 मिनट्स
डायरेक्टर जे.पी. दत्ता के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर' के लिए 'संदेशे आते हैं' गाना अनु मलिक ने कंपोज किया था। फिल्म के इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने इसे आवाज़ दी थी। सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और पुनीत इस्सर समेत सभी कलाकारों पर यह गाना फिल्माया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।