प्रेग्नेंसी की ख़बरों के बीच सामंथा की Maa Inti Bangaaram का धमाका, 2 दिन में निकाली आधी लागत!

Published : Jun 21, 2026, 01:20 PM IST
Maa Inti Bangaaram India Net Collection Update

सार

सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की अटकलों के बीच उनकी फिल्म  ‘मा इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म करीब आधी लागत निकाल चुकी है।

सामंथा रुथ प्रभु की कमबैक फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। रिलीज के बाद फिल्म को भले ही समीक्षकों और कुछ दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन कमाई के आंकड़े अलग कहानी बयां कर रहे हैं। पहले दिन की मजबूत शुरुआत के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि फिल्म ने पहले दो दिन में ही बजट की लगभग आधी रकम वसूल कर ली है। माना जा रहा है कि पहला हफ्ता ख़त्म होने से पहले ही यह फिल्म बजट रिकवर कर मुनाफे में पहुंच जाएगी।

‘मा इंटी बंगारम’ की दूसरे दिन की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ‘मा इंटी बंगारम’ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को लगभग 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह पहले दिन के मुकाबले लगभग 40.2 फीसदी ज्यादा है। शुक्रवार को इस फिल्म की कमाई 7.50 करोड़ रुपये रही थी। दूसरे दिन की कमाई के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹12.85 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 14.90 करोड़ रुपये हुआ है। बात विदेशों की करें तो दूसरे दिन फिल्म ने यहां लगभग 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसकी बदौलत इसका ओवरसीज कलेक्शन ग्रॉस 10.60 करोड़ रुपये हो गया है। कुल मिलाकर दुनियाभर में फिल्म की ग्रॉस कमाई 25.50 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु? शादी के 6 महीने बाद दिखा बेबी बंप, वायरल हुआ वीडियो

‘मा इंटी बंगारम’ को बजट कितना है?

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मा इंटी बंगारम’ का निर्माण लगभग 25-30 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42.8 फीसदी से लेकर 51 फीसदी से ज्यादा की लागत निकाल चुकी है। ‘मा इंटी बंगारम’ का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। फिल्म की कहानी और क्रिएटिव विजन में राज निदिमोरु की अहम भूमिका रही है। फिल्म का निर्माण सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु ने ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले किया है।

यह भी पढ़ें : 'कॉकटेल 2' ने उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा, 2 दिन में कमाई पहुंची 50 करोड़ पार

क्या है ‘मा इंटी बंगारम’ की कहानी

फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने स्वर्णा का किरदार निभाया है। स्वर्णा शादी के बाद पहली बार अपने पति अनिरुद्ध (दिगंत) के माता-पिता से मिलने जा रही होती है। वह उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करती है, लेकिन उसके अतीत से जुड़ा करुणा (गुलशन देवैया) नाम का शख्स उसकी जिंदगी में लौट आता है। इसके बाद स्वर्णा को अपने परिवार से सच्चाई छिपाते हुए हालात का सामना करना पड़ता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top Richest Music Director: 5 सबसे अमीर संगीतकार, एक की दौलत में बन जाए कॉकटेल 2 जैसी 12 मूवी
Shilpa Shetty Fitness: कौन से हैं वो 5 योग, जिससे खुद को फिट रखती हैं शिल्पा शेट्टी