भगवान शंकर पर बनी इन 5 फिल्मों की कमाई से हिला BOX OFFICE, एक ने 600Cr+ कमाए

Published : Feb 15, 2026, 07:00 AM IST

महाशिवरात्रि की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। हर कोई भोलेनाथ की भक्ति की लीन नजर आ रहा है। मंदियों से लेकर घरों तक में भगवान शंकर की पूजा अर्चना की जा रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। बता दें कि शंकर भगवान पर कई फिल्में बनी हैं।

PREV
16
भोलेनाथ पर बेस्ड फिल्में

बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी है, जिसमें भगवान शिव का प्रभाव देखने मिला है। इनमें अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से लेकर रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी शामिल हैं। जानते हैं इन मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

26
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 में भगवान शंकर का प्रभाव देखने मिला। इसमें अक्षय ने भोलानाथ का किरदार निभाया था। पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया। फिल्म ने 221.08 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। 

ये भी पढ़ें... Sunny Deol का बुरा वक्त! लगातार फ्लॉप फिल्मों ने हिला दी थी सुपरस्टार की कुर्सी

36
प्रभास की फिल्म बाहुबली

2015 में आई फिल्म बाहुबली में भगवान शंकर की शक्ति का प्रदर्शन देखने मिला था। इसमें प्रभास शिवलिंग उठा लेते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और इसने 650 करोड़ का बिजनेस किया। इसमें तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज लीड रोल में थे।

46
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र

2022 में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र लॉर्ड शिवा पर बेस्ड थी। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और 431 करोड़ का कलेक्शन किया।

56
सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ

सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत, नितिश भारद्वाज, पूरा गौर लीड रोल में थे। फिल्म में भोलेनाथ की महीमा देखने को मिली थी। फिल्म हिट रही और इसने 102.77 करोड़ कारोबार किया।

66
अजय देवगन की फिल्म शिवाय

अजय देवगन की फिल्म शिवाय 2016 में रिलीज हुई थी। सायशा सहगल के साथ वाली इस फिल्म में भी भगवान शिवा का प्रभाव देखने मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 148.91 करोड़ का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें... Shahid Kapoor 6 फिल्मों से BO पर करेंगे तांडव, 2026 में एक्शन-थ्रिलर ने मचाएंगे धमाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories