कौन हैं मनोज तिवारी की पहली पत्नी? जिसे लेकर एक्स एकम ने कहा- मुझे बहुत टॉर्चर किया है

Published : Sep 26, 2026, 03:12 PM IST

रीति तिवारी की मां रानी तिवारी के एक्स पार्टनर एकम बावा ने बिग बॉस विवाद के बीच कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने रानी और रीति के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए अपने रिश्ते से जुड़े किस्से भी बताए।

PREV
17

‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट रीति तिवारी इन दिनों अपने बयानों और घर के अंदर हुए विवादों को लेकर चर्चा में हैं। अब इस मामले में उनके परिवार से जुड़े एक शख्स की एंट्री हुई है। पंजाबी सिंगर एकम बावा, जो खुद को रीति तिवारी का सौतेला पिता बताते हैं, ने उनके और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर कई गंभीर बातें कही हैं।

27

रानी और मनोज 2012 में हो गए थे अलग

रानी तिवारी, भोजपुरी अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी की पहली पत्नी हैं। कई रिपोर्टों के मुताबिक रानी का दूसरा नाम प्रतिमा पांडे भी है। मनोज तिवारी और रानी की शादी 1999 में हुई थी और दोनों की बेटी रीति तिवारी हैं। दोनों 2012 में अलग हो गए थे।

37

कैसे हुई थी एकम बावा और रानी तिवारी की मुलाकात?

रानी तिवारी और पंजाबी सिंगर एकम बावा के रिश्ते की खबरें पहली बार 2021 में सार्वजनिक हुई थीं। अक्टूबर 2021 में एकम ने सोशल मीडिया पर रानी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते का खुलकर इजहार किया था। हाल ही में उन्होंने रीति और उनकी मां रानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो साल 2020 से लिव इन में थे और दो साल रिश्ते में रहने के बाद शादी कर ली। साल 2022 में दोनों ने शादी कर लीं। साल 2025 तक दोनों साथ रहें। अब अलग-अलग रहते हैं।

47

'रीति की मां रानी इतनी पाखंडी है...'

रीति के बिग बॉस में दिए बयानों और उनके व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए एकम ने उनकी मां रानी तिवारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘इसकी मां रानी इतनी पाखंडी है कि उसको तो प्रणाम ही है। मेरे पास शब्द ही नहीं हैं इन लोगों के लिए। जो मेरे साथ हुआ है ना, वो किसी के साथ ना हो।’

57

'रीति की मां रानी इतनी पाखंडी है...'

रीति के बिग बॉस में दिए बयानों और उनके व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए एकम ने उनकी मां रानी तिवारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘इसकी मां रानी इतनी पाखंडी है कि उसको तो प्रणाम ही है। मेरे पास शब्द ही नहीं हैं इन लोगों के लिए। जो मेरे साथ हुआ है ना, वो किसी के साथ ना हो।’ एकम ने कहा कि वह आमतौर पर विवादों में नहीं पड़ते और न ही इस तरह के वीडियो बनाते हैं, लेकिन उन्हें कथित तौर पर कही गई गलत बातें पसंद नहीं हैं। उन्होंने रीति से कहा कि लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए और बिग बॉस में गाली-गलौज से बचना चाहिए।

67

'रीति ने मेरे कपड़े निकालकर बाहर फेंक दिए'

एकम ने इसके बाद अपने और रानी के रिश्ते से जुड़ी एक कथित घटना का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, एक रात करीब 9 बजे रानी के साथ उनकी किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। तभी रीति कमरे में आईं। एकम का दावा है कि रीति ने अलमारी से उनके कपड़े निकालकर जमीन पर फेंक दी और कहा कि एकम बावा निकल जा यहां से। उन्होंने कहा, 'ये सुनकर मैं हैरान रह गया और बोला कि आपको पता है ना कि मेरा रिश्ता आपके साथ क्या है। आप ऐसे कैसे नाम ले सकती हो?' इसके बाद रीति और उसकी मां ने कहा कि जो करना है कर लो। एकम ने यह भी आरोप लगाया कि रानी और उसकी बेटी रीति ने मुझे बहुत टॉर्चर किया है।

और पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के हत्थे चढ़ेंगी रीति तिवारी! गाली-गलौज पर वीकेंड का वार में होगी जमकर क्लास

77

'मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है'

एकम बावा ने अपने बयान में यह भी संकेत दिया कि उनके पास रीति और उनके परिवार से जुड़ी और भी बातें हैं। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ अपने अनुभवों को लेकर आगे भी बहुत कुछ बताएंगे।

और पढ़ें: '5-5 लाख का पर्स रखती है और 10 रु. का बड़ा पाव...', एक्स सौतेले पिता ने रीति तिवारी की खोली पोल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories