रीति तिवारी के एक्स सौतेले पिता एकम बावा ने बिग बॉस में उनके 25 हजार रुपये पॉकेट मनी वाले दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने महंगे बैग, गाड़ियों और परिवार की लाइफस्टाइल का जिक्र किया। इसके साथ ही गाली गलौज करने पर फटकार भी लगाई।
‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी अपने खराब बिहेवियर को लेकर चर्चा में हैं। काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ अपशब्द बोलने से लेकर 10 रुपए का बड़ा पाव खाने तक की बातें उनको सुर्खियों में बनाए हुए हैं। इस बीच उनके सौतेले पिता एकम बावा ने कई खुलासे किए हैं। पंजाबी सिंगर ने बताया कि रीति की पॉकेट मनी वाली बात बिल्कुल झूठ हैं। इसके साथ ही गाली-गलौज करने पर भी उन्होंने फटकार लगाई। आइए बताते हैं, एकम ने क्या कुछ कहा।
'जिसके पास 4-5 लाख के हैंडबैग हों...'
एकम बावा ने रीति के दावों पर सवाल उठाते हुए उनकी लाइफस्टाइल और उनके कथित खर्चों का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने करीब छह साल तक रीति और उनकी मां के साथ वक्त बिताया है और उनके लाइफ स्टाइल से परिचित हैं। एकम ने रीति का 25 हजार रुपए पॉकेट मनी के गुजारा करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि
“जिसके पास 4-5 लाख रुपये के हैंडबैग हों, बड़ी-बड़ी गाड़ियां हों, रेंज रोवर जैसी गाड़ियां हों और लाखों रुपये का डीजल खर्च हो, वह 25 हजार रुपये में महीने का गुजारा करने की बात कहे तो सवाल उठता है कि आखिर सच क्या है?”
'स्पोर्ट्स कंपनी की मालिक हैं रीति'
एकम ने यह भी बताया कि रीति स्पोर्स्ट कंपनी की मालिक हैं, जिसका टर्न ओवर बहुत बड़ा है। इससे कई क्रिकेटर भी जुड़े हुए हैं। कंपनी का पैसा इनके पास ही आता है, और ये 10 रुपए की बड़ा पाव खाने की बात करती हैं।
'लोगों को पागल बनाना बंद कीजिए'
उन्होंने कहा, 'लोगों को पागल बनाना बंद कीजिए। आप बिग बॉस में जाकर गाली दे रहे हैं। बेटा, बच्चे ऐसा नहीं करते। अच्छे से रहिए।' उन्होंने कहा कि मैं आपके और आपकी फैमिली के साथ छह साल वक्त गुजारे हैं, मेरे पास आपके लिए कितना कुछ बताने के लिए होगा। आप झूठ से बाहर आइए और असलियत में रहिए।
पंजाबी सिंगर ने रानी तिवारी पर भी साधा निशाना
एकम ने यह भी कहा कि रीति की मां रानी तिवारी बहुत बड़ी पाखंडी हैं, उन्होंने जो मेरे साथ किया है वो किसी के साथ ना हो। मैं इमोशनल इंसान हूं और झूठ मुझे पसंद नहीं हैं।
और पढ़ें: 'मनोज तिवारी जी अपनी बेटी को देख लो'...रीति के गाली गलौज पर भड़के काजी तौकीर, कैमरे पर कही ये बात
कौन हैं एकम बावा?
एकम बावा पंजाबी सिंगर हैं। उन्होंने बताया कि वो 2020 से लेकर 2025 तक रीति की मां रानी तिवारी के साथ रह रहे थे। 2020 से लेकर 2022 तक लिव इन में थे और 18 फरवरी 2022 को उन्होंने शादी कर लीं। हालांकि अब दोनों के बीच अलगाव हो गया है। तलाक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी नहीं हैं।
और पढ़ें:Bigg Boss 20: सलमान खान के हत्थे चढ़ेंगी रीति तिवारी! गाली-गलौज पर वीकेंड का वार में होगी जमकर क्लास
