रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की रिलीज को 9 दिन हो गए हैं। ये फिल्म बॉर्डर 2 की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी है। डायरेक्टर अभिराज मीनावाला की फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। इसकी कमाई में थोड़ा इजाफा दिख रहा है।
रानी मुखर्जी की क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म मर्दानी 3 को देखने के लिए फैन्स काफी बेताब थे। 30 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस मूवी को पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी बॉर्डर 2 से टक्कर मिली, लेकिन फिर भी इसने कलेक्शन किया।
26
फिल्म मर्दानी 3 का कलेक्शन
फिल्म मर्दानी 3 की कमाई में 9वें दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार के मुकाबले फिल्म को शनिवार को काफी फायदा हुआ। फिल्म ने वीकेंड पर 3 करोड़ का कलेक्शन किया। sacnilk.com की मानें तो इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट कलेक्शन 31.15 करोड़ हो गया है।
फिल्म मर्दानी 3 ने पहले दिन 4 करोड़ के साथ तगड़ी ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 6.25 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 7.25 करोड़ रहा। सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसने 2.25 करोड़ का कारोबार किया। 5वें दिन इसने 2.6 करोड़ कमाए। छठे दिन 2.1 और 7वें दिन 1.85 करोड़ कमाए। पहले वीकेंड इसकी कमाई 26.3 करोड़ रही।
46
फिल्म मर्दानी 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने 9 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये जल्दी ही 50 करोड़ पार लेगी। वहीं, इसका ग्रास कलेक्शन 36.75 करोड़ हो गया है। ओवरसीज में इसने 8.25 करोड़ कमा लिए है।
56
मर्दानी 3 की ऑक्यूपेंसी
मर्दानी 3 की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो की 9.26 फीसदी रही, दोपहर के शो की ऑक्यूपेंसी 20.11 परसेंट रही। शाम और रात के शो की ऑक्यूपेंसी 23.13 और 29.45 परसेंट रही। फिल्म को नाइट शोज में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
66
क्या है मर्दानी 3 की कहानी?
मर्दानी 3 की कहानी की बात करें तो ये चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर बनी है। शिवानी शिवाजी रॉय को 93 लापता युवा लड़कियों को बचाने का काम दिया जाता है, जहां उसकी टक्कर अम्मा जैसी एक खतरनाक विलेन से होती है। अम्मा का किरदार मल्लिका प्रसाद ने निभाया है। क्या शिवानी अपने मिशन सफल होती है, इसका जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। मूवी का बजट 75 करोड़ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।