Propose Day: SRK से अभिषेक बच्चन तक...रोमांटिक है बॉलीवुड के 8 सेलेब्स का प्रपोजल स्टाइल

Published : Feb 08, 2026, 11:45 AM IST

वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। इसके तहत 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर आपको बॉलीवुड सेलेब्स के रोमांटिक प्रपोजल के बारे में बताने जा रहे हैं। जानें कैसे अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान सहित अन्य ने अपने प्यार का इजहार किया। 

PREV
18
सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच नजदीकियां फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। इसी दौरान पेरिस ट्रिप पर सैफ ने करीना को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। सैफ ने प्रपोजल ने करीना का दिल जीत लिया था।

28
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय फिल्म गुरु का प्रमोशन करने न्यूयॉर्क में थे। इसी दौरान एक होटल की बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने प्रपोज करते हुए एक नकली हीरे की अंगूठी ऐश्वर्या को पहनाई थी और उन्होंने तुरंत हां कर दिया था।

ये भी पढ़ें... Shahrukh Khan की डबल रोल वाली पहली फिल्म कौन सी, अब तक कितनी मूवी में किया ऐसा रोल?

38
शाहरुख खान-गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी के बारे में सभी जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। कहा जाता है कि गौरी, शाहरुख से नाराज होकर मुंबई आ गई थी। फिर शाहरुख भी यहां आए और बमुश्किल गौरी को ढूंढकर बीच पर शादी के लिए प्रपोज किया था।

48
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात काफी सिम्पल थी। इस मुलाकात के सालभर बाद निक ने ग्रीस में प्रियंका को उनके बर्थडे पर शादी के लिए प्रपोज किया था और पीसी ने तुरंत हां कह दिया था।

58
सोनम कपूर-आनंद आहूजा

सोनम कपूर-आनंद अहूजा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर आनंद ने सोनम को लंदन ऑक्सफोर्ड लाइब्रेरी में रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। आनंद ने एक लेटर में अपने दिल की बात लिखी थी, जिसे पढ़कर सोनम काफी इमोशनल हो गईं थीं।

68
बिपाशा बसु-करन सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु-करन सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी फिल्म अलोन के सेट से शुरू हुई थी। फिर थाइलैंड ट्रिप पर करन ने बिपाशा को न्यू ईयर ईव पर प्रपोज किया था। इस दौरान उन्होंने बिपाशा से अपने दिल की बात कही थी और शादी के प्रपोज किया था।

78
आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना का बचपन का प्यार है ताहिरा कश्यप। ऐसा कहा जाता है कि आयुष्मान ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने दौरान ताहिरा को आधी रात को फोन कर प्रपोज किया था और दिल की बात कही थी। आयुष्मान की बात सुनकर ताहिरा काफी इमोशनल हो गईं थीं।

88
सोहा अली खान-कुणाल खेमू

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की लव स्टोरी बहुत मजेदार है। दोनों जब यूरोप ट्रिप पर गए थे तब कुणाल ने सोहा को सरप्राइज देते हुए अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। कुणाल के अचानक प्रपोजल से सोहा चौंक गईं थी। हालांकि, उन्होंने शादी के लिए हां कह दिया था।

ये भी पढ़ें... Sunny Deol की दहाड़ और एक्शन से फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस, हाथ लगी जबरदस्त फिल्म

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories