Published : Feb 08, 2026, 09:42 AM ISTUpdated : Feb 08, 2026, 09:47 AM IST
बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सबसे बड़ा भूचाल 2026 में 19 मार्च से लेकर 1 मई के बीच आएगा। इन 45 दिन में एक-दो नहीं, बल्कि 6 बड़ी ऐसी फ़िल्में रिलीज होंगी, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। इन फिल्मों पर 1020-1550 करोड़ तक का दांव लगा हुआ है। देखें लिस्ट…
रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म 2025 में आई ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' की सीक्वल है। पहले पार्ट को मिली जबरदस्त हाइप की बदौलत इस पार्ट से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले पार्ट को भी कमाई के मामले में पछाड़ सकती है। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। चूंकि यह फिल्म पहले पार्ट के साथ ही बनकर तैयार हो गई थी, इसलिए इसका प्रोडक्शन बजट शून्य (0) बताया जा रहा है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन ड्रामा कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें रॉकिंग स्टार यश लीड रोल में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणि वसंत जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 300-600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म का क्लैश 'धुरंधर : द रिवेंज' से होगा।
36
3. भूत बंगला (Bhooth Bangla)
रिलीज डेट : 10 अप्रैल 2026
यह हॉरर कॉमेडी अक्षय कुमार की मोस्ट अवैटेड फिल्मों में से एक है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और असरानी जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 120-300 करोड़ रुपए में हुआ है।
यह वॉर फिल्म है, जिसमें सलमान खान का लीड रोल है और अपूर्व लखिया ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी दिखाई देंगी। सत्यघटित घटना पर आधारित इस फिल्म का बजट 200-250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
56
5. पेड्डी (Peddi)
रिलीज डेट : 30 अप्रैल 2026
तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में राम चरण की मुख्य भूमिका है। उनके साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। ख़बरों की मानें तो बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है।
66
6.राजा शिवाजी (Raja Shivaji)
रिलीज डेट : 1 मई 2026
छत्रपति शिवाजी महाराजा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में रितेश देशमुख ने लीड रोल निभाया है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। ख़बरों की मानें तो इस मराठी-हिंदी फिल्म का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए में हुआ है। यह फिल्म राम चरण की 'पेड्डी' से टकराएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।