Upcoming OTT Release: फ़रवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में जहां प्यार के दिन वैलेंटाइइंस डे मनाया जा रहा है तो वहीं OTT पर शानदार फ़िल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें कोई हॉरर कॉमेडी है तो कोई एक्शन ड्रामा। ये 5 ब्लॉकबस्टर मूवीज इस हफ्ते OTT पर आ रहीं.…
यह तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें नवीन पॉलिशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी जैसे कलाकारों ने काम किया है। मारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। लगभग 8 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भारत 53.26 करोड़ रुपए कमाकर ब्लॉकबस्टर बनीं। दुनियाभर में इस फिल्म ने 83.07 करोड़ रुपए कमाए।
25
2.Mana Shankara Vara Prasad Garu
कहां देखें : Zee5
कब से देखें : 11 फ़रवरी 2026
अनिल रविपुड़ी निर्देशित इस फिल्म में चिरंजीवी, वेंकटेश और नयनतारा जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो 12 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए है, जबकि इसकी कमाई भारत में 211.37 और वर्ल्डवाइड 292.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
नितीश सहदेव के निर्देशन में बनी यह तमिल पॉलिटिकल सटायर फिल्म 11 जनवरी 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म में जीवा, थम्बी रमैया और इलावरसु जैसे कलाकारों ने काम किया है। तकरीबन 10 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म भारत में 29 करोड़+ और वर्ल्डवाइड 38 करोड़+ कमाकर ब्लॉकबस्टर रही।
45
4. Bhanupriya Bhooter Hotel
कहां देखें : Zee5
कब से देखें : 13 फ़रवरी 2026
मिमी चक्रवर्ती, सोहम मजूमदार, बोनी सेनगुप्ता और स्वास्तिका दत्ता जैसे कलाकारों से सजी यह बंगाली भाषा की हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अरित्र मुखर्जी ने किया है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर में आई थी और अब यह OTT पर दस्तक दे रही है।
माइकल चावेस ने हॉलीवुड की इस सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन, मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है। 5 सितम्बर 2025 को यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी। लगभग 55 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 499.2 मिलियन डॉलर की कमाई की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।