
पंजाबी सिंगर मीका सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि उनका आलीशान मुंबई घर और करोड़ों की प्रॉपर्टी है। हाल ही में मीका ने अपने लग्जरी अपार्टमेंट के दरवाजे खोले और अपनी सफलता के पीछे की कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि 13 साल की उम्र में 75 रुपए कमाने से लेकर देशभर में 99 प्रॉपर्टी के मालिक बनने तक का उनका सफर आसान नहीं था। मीका ने यह भी खुलासा किया कि उनके 50 करोड़ रुपए के घर को डिजाइन करने में शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान ने अहम भूमिका निभाई।
मीका सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 साल की उम्र में जागरण में परफॉर्म करके पहली बार 75 रुपए कमाए थे। उस समय उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह देशभर में दर्जनों प्रॉपर्टी के मालिक बन जाएंगे। मीका का कहना है कि बड़े भाई दलेर मेहंदी के मार्गदर्शन, मेहनत, प्रतिभा और सही निवेश ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।
यह भी पढ़ें : 83 साल के अमिताभ बच्चन ने एक दिन में की 12 फिल्मों की शूटिंग, जुनून देख हर कोई हैरान!
मीका सिंह ने खुलासा किया कि उनका मुंबई वाला लग्जरी अपार्टमेंट उनकी 99वीं प्रॉपर्टी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका हमेशा सपना एक सफल गायक बनने का था, लेकिन इतनी बड़ी रियल एस्टेट संपत्ति का मालिक बनना उन्होंने कभी नहीं सोचा था। मीका ने यह प्रॉपर्टी साल 2012 में खरीदी थी। उस वक्त वे अंधेरी वेस्ट में रहते थे। बिल्डिंग के बारे में अच्छी बातें सुनने के बाद उन्होंने प्रोजेक्ट देखा और इतना प्रभावित हुए कि उसी बिल्डिंग में छह फ्लैट खरीद लिए। प्रोजेक्ट पूरा होने में करीब छह साल लगे और 2018 में उन्हें इसका पजेशन मिला। आज इस घर की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मीका के मुताबिक, उन्होंने अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान से उन्हें गौरी खान से मिलवाने की गुजारिश की थी। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने मजाक में पहले उन्हें खर्चे को लेकर चेतावनी दी थी। हालांकि मीका अपने फैसले पर अडिग रहे। बाद में गौरी खान ने एक शर्त पर प्रोजेक्ट स्वीकार किया कि डिजाइन से जुड़े सभी फैसलों पर उन्हें पूरा भरोसा करना होगा। करीब दो साल की मेहनत के बाद घर को शानदार रूप दिया गया।
यह भी पढ़ें : 'सलमान खान केस' पर बनी 'काला हिरण' कर क्यों पछता रहे गोविंद नामदेव! खुद बताई फिल्म करने की वजह
शुरुआत में यह अपार्टमेंट 8 बेडरूम के लेआउट में तैयार किया गया था। लेकिन गौरी खान ने इसे बदलकर विशाल 5 बेडरूम वाले लक्जरी घर में तब्दील कर दिया। घर में फैमिली रूम, गेस्ट सुइट, बड़ा लिविंग एरिया और मीका का निजी स्पेस शामिल है। मीका का दावा है कि वह एक समय में करीब 40 मेहमानों की मेजबानी आराम से कर सकते हैं।
मीका सिंह ने बताया कि उनके घर में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का मंदिर भी है। उन्होंने कहा कि उनकी हर प्रॉपर्टी में भगवान गणेश की मूर्ति जरूर होती है, जो उनकी आस्था का प्रतीक है। मीका का मानना है कि लोगों को महंगी चीजों पर फिजूल खर्च करने के बजाय बचत और निवेश पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी प्रॉपर्टियां और 100 एकड़ का फार्महाउस सिर्फ संपत्ति नहीं बल्कि लंबे समय का निवेश हैं, जो कई लोगों को रोजगार भी देते हैं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।