
'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) में अपने आइकॉनिक और लोकप्रिय किरदार 'मुन्ना भैया' के नाम से छाने वाले दिव्येंदु शर्मा सिर्फ रील नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी दमदार हैं। हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में दिव्येंदु शर्मा ऐसा खुलासा करते हैं, जिसे सुनकर कोई भी फैन शॉक रह जाए। जानिए आखिर मुन्ना भैया ने आखिर स्टूडेंट टाइम में रु के चक्कर में क्या कारनाम करके दिखाया।
'कर्ली टेल्स' को दिए गए इंटरव्यू में दिव्येंदु शर्मा एक खौफनाक खुलासा करते हैं। एक्टर कहते हैं कि अपनी स्टूडेंट लाइफ में उन्होंने खूब एंजॉय किया। पुराने दिनों की बात याद करते हुए दिव्यांशु शर्मा ने कहा कि उन्होंने गोवा में एक अजीब शर्त को माना था। स्टूडेंट्स का ग्रुप किसी झोंपड़ी में था और दोस्तों के बीच आजीबोगरीब शर्त लगी। एक्टर ने हजार रुपये की शर्त के लिए जिंदा कीड़ा खा लिया था। सुनने में ये बात बेहद अजीब लगती है लेकिन दिव्येंदु की ये खौफनाक शर्त सुन कोई भी फैन चौंक उठेगा। हालांकि एक्टर ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वो इनसेक्ट कौन-सा था। वहीं वीडियो में एक अन्य व्यक्ति कहता है कि आप ग्रासहोपर को तेल में फ्राई करके और चाट मसाला मिलाकर हेल्दी स्नेक्स के रूप में ले सकते हैं।
और पढ़ें: Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस में 4 फीमेल कंटेस्टेंट नॉमिनेट, कौन होगा पहले हफ्ते बाहर?
'मिर्जापुर: द मूवी' में मुन्ना भैया के किरदार के लिए दिव्येंदु शर्मा ने कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। सीरीज में अपने आइकॉनिक किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले दिव्येंदु की फिल्म में वापसी को लेकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, उनकी फीस से जुड़ी 3 करोड़ रुपये की रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें: Hanuman Ansh का एक और कारनामा, CM योगी ने की विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव सत्य से मुलाकात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।