
ओटीटी की सबसे चर्चित क्राइम फ्रेंचाइजी में शामिल 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'मिर्जापुर' के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इस मूवी की टिकट के दाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। आइए बताते हैं, कितने में मूवी की टिकट बिक रही है और पहले दिन 'कालीन भैया' की मूवी कितना कमा सकती है।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों में फिल्म के टिकट अलग-अलग कीमतों पर मौजूद है। सामान्य शो के टिकट करीब 150 रुपए में शुरू हो रहे हैं। जबकि प्रीमियम शो की कीमत बहुत ही ज्यादा है। नोएडा के DLF Mall of India में नाइट शो का एक टिकट 1800 रुपये तक लिस्ट किया गया है। हालांकि, 1800 रुपये की कीमत हर शो या हर शहर की सामान्य टिकट कीमत नहीं है। वहीं, मुंबई में हाईएस्ट टिकट प्राइस 1140 रुपए है। वहीं, दिल्ली के कुछ सिनेमाघरों में टिकट के हाईएस्ट प्राइस 940-1140 रुपए के बीच है।
एडवांस बुकिंग की शुरुआत को देखते हुए ट्रेड अनुमान 'मिर्जापुर: द मूवी' के लिए अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जता रहे हैं। Sacnilk के अनुमान के मुताबिक फिल्म भारत में पहले दिन 15 से 20 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर सकती है। अगर एडवांस बुकिंग और वीकेंड की डिमांड उम्मीद से ज्यादा रही तो फिल्म 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी के साथ 'मिर्जापुर' की दुनिया के कई पुराने किरदार फिर लौट रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार भी इस सिनेमाई सफर का हिस्सा हैं।
और पढ़ें: क्रिकेट की पिच के बाद टीवी पर दिखेंगे रोहित शर्मा, इस शो को लेकर आ रहे हैं 'हिटमैन'
फिल्म में अली फजल गुड्डू पंडित और पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के किरदार में वापसी कर रहे हैं। वहीं दिव्येंदु एक बार फिर मुन्ना त्रिपाठी के अंदाज में नजर आएंगे। कहानी में सत्ता, बदला और वर्चस्व की वही जंग देखने को मिलने वाली है, जिसने सीरीज को दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय बनाया। फिल्म करीब 3 घंटे 17 मिनट लंबी है और इसे CBFC से A सर्टिफिकेट मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने कुछ इंटिमेट सीन्स में मामूली कट लगाए और कुछ गालियों को म्यूट किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।