Rohit Sharma Tv Show: रोहित शर्मा क्रिकेट के बाद टीवी पर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका शो 'फैमिली फुल हाउस' (Family Full House) 19 सितंबर से आएगा, जिसमें वायरल ‘गार्डन’ और ‘गली क्रिकेट’ डायलॉग का तड़का भी लगेगा।

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और खास अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब टीवी वर्ल्ड में भी एंट्री करने जा रहे हैं। ‘हिटमैन’ का नया शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' (Family Full House with Rohit Sharma) जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आएगा। इस शो के जरिए रोहित पहली बार बतौर टीवी एंटरटेनर नजर आएंगे।

इस दिन शुरू होगा रोहित शर्मा का शो

रोहित शर्मा का 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' 19 सितंबर 2026 से शुरू होगा। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और Sony LIV पर आएगा। मेकर्स ने इसे पूरे परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजन शो के तौर पर तैयार किया है, जिसमें अलग-अलग उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखा गया है।

वायरल ‘गार्डन’ डायलॉग की फिर हुई एंट्री

रोहित शर्मा के टीवी डेब्यू के अनाउंसमेंट प्रोमो में उनके क्रिकेट करियर से जुड़ा सबसे चर्चित ‘गार्डन’ डायलॉग भी सुनने को मिलता है। दरअसल, क्रिकेट मैच के दौरान रोहित का ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा’ वाला अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब शो के प्रोमो में फैंस रोहित से बार-बार वही डायलॉग बोलने की फरमाइश करते नजर आते हैं। इससे रोहित थोड़ा परेशान होते हुए कहते हैं कि उन्होंने सिर्फ दो लाइनें क्या बोल दीं, वह इतनी वायरल हो गईं। ऐसे में जब पूरा शो सामने आएगा तो क्या होगा।

View post on Instagram

और पढ़ें: बादशाह और ईशा रिक्खी का 5 महीने में हुआ तलाक, अलग होने पर रैपर ने बयां किया दर्द

‘गली क्रिकेट’ वाला अंदाज भी दिखेगा

प्रोमो में रोहित के ‘गार्डन’ के साथ उनके ‘गली क्रिकेट’ वाले अंदाज की भी झलक देखने को मिलती है। इससे साफ है कि शो में रोहित अपने क्रिकेट करियर के लोकप्रिय पलों और अपनी पर्सनैलिटी के मजेदार अंदाज को भी दर्शकों के सामने ला सकते हैं। हालांकि, शो के पूरे फॉर्मेट को लेकर अभी मेकर्स ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

रोहित शर्मा से पहले टीवी पर शो लेकर आ चुके क्रिकेटर

  • सौरव गांगुली- दादागिरी अनलिमिटेड- होस्ट
  • हरभजन सिंह- रिंग का किंग-रेसलिंग का महायुद्ध -होस्ट
  • हरभजन सिंह- मजाक मजाक में- जज
  • हरभजन सिंह-पंजाबियां दी दादागिरी विद भज्जी- होस्ट
  • नवजोत सिंह सिद्धू- द कपिल शर्मा शो - जज/पैनलिस्ट

और पढ़ें: OTT Releases This Week: ‘गंधारी’ से ‘धमाल 4’ तक, इस हफ्ते OTT पर फूटेगा मनोरंज का बम, देखें पूरी लिस्ट