
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में अपनी रफ्तार से अब तक दर्शकों का ध्यान खींचा है, लेकिन तीसरे हफ्ते में कहानी कुछ बदलती नजर आ रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मजबूत आंकड़ा पार कर चुकी है और दुनियाभर में भी अपनी पकड़ दिखा चुकी है। हालांकि 18वें दिन का प्रदर्शन पिछले दिनों की तुलना में काफी अलग रहा। खास बात यह है कि तीसरे सोमवार फिल्म के कलेक्शन ने अब तक का सबसे निचला स्तर छुआ है। आलम यह है कि यह सोमवार को 46 दिन से लगातार बॉक्स ऑफिस टिकी 'हनुमान अंश' के मुकाबले आधी कमाई भी नहीं कर सकी।
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार भारत में 1.90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एकदिनी कमाई है। वहीं 'हनुमान अंश' ने सोमवार को 'मिर्जापुर द मूवी' के मुकाबले दो गुने से भी ज्यादा (लगभग 4.15 करोड़ रुपए) कमाई की। 'मिर्जापुर...' तीसरे सोमवार देशभर में 4,456 शोज में दिखाई गई और इसकी ओवरआयल ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही।
यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' के आगे 46वें दिन 'पुष्पा' भी झुका, आमिर खान की '3 इडियट्स' का घमंड चकनाचूर
18वें दिन की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 217.60 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 259.09 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का सफर जारी है। रिपोर्ट के अनुसार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने वर्ल्डवाइड 315.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि 18वें दिन फिल्म की वैश्विक कमाई महज 50 लाख रुपए रही, जिससे साफ है कि तीसरे हफ्ते में रफ्तार काफी धीमी हुई है।
यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' के बाद इन 13 फिल्मों में दिखेगी भगवानों की कहानी, 6 तो अगले 3 महीनों में आ रहीं
‘मिर्जापुर: द मूवी’ प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर आधारित है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का बजट करीब 80-90 करोड़ रुपए बताया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।